अपनी धरती मां की रक्षा करना सबसे महत्वोपूर्ण बात है, जो हमें एक सेहतमंद जिन्दहगी जीने में हमारी मदद करेगी। सोनी सब के शो ‘वागले की दुनिया’ में दिखाया जायेगा कि किस तरह अथर्व और राजेश रिसॉर्ट के अपने सभी दोस्तों के साथ मिलकर हरे-भरे मैदान को बचाते हैं।
चिपको आंदोलन की शुरूआत 1973 में उत्तभराखंड में हुयी थी और यह पूरी दुनिया में पर्यावरण से जुड़े कई सारे आंदोलनों के लिये एक केंद्र बिन्दुर बन गया।

आगामी एपिसोड्स में अथर्व रिसॉर्ट में माली के साथ बातचीत कर रहा होता है, जहां उसे पता चलता है कि रिसॉर्ट के मालिक ने उस हरे-भरे मैदान को एक व्यासपारी को बेच दिया है। वह वहां पर एक होटल बनाने की प्लारनिंग कर रहा है। अर्थव और राजेश अपने दोस्तोंा के साथ इस बात को लेकर आश्व स्तल हैं कि वे रिसॉर्ट मालिक का विचार बदल देंगे। लेकिन आगामी एपिसोड्स में इस बात का खुलासा होगा कि उनकी योजना को गहरा झटका लगने वाला है, जो उन्हेंस रिसॉर्ट में ही चिपको आंदोलन शुरू करने के लिये मजबूर कर देगा।
राजेश वागले का किरदार निभा रहे सुमित राघवन कहते हैं, ‘’जब मुझे पता चला कि इस हफ्ते हम चिपको आंदोलन को लेकर एपिसोड्स करने वाले हैं तो मैं काफी उत्सु्क था। इसकी वजह है कि मुझे इसके बारे में पता है और मेरा इस पर दृढ़ विश्वांस है। यह कहां से शुरू हुआ और कहां पहुंच गया, यह एक क्रांतिकारी आंदोलन था, जो पूरी दुनिया में फैला। दर्शकों के लिये यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि मेरा किरदार और अथर्व अपने चिपको आंदोलन के साथ रिसॉर्ट में किस तरह एक नये आंदोलन का नेतृत्वा करते हैं।‘’
अथर्व राजेश वागले का किरदार निभा रहे, शीहान कपाही कहते हैं, ‘’मैंने स्कू ल में चिपको आंदोलन के बारे में पढ़ा है और मुझे विश्वाहस नहीं हो रहा कि मुझे उसको लेकर एक एपिसोड ट्रैक में शूटिंग करने का मौका मिल रहा है। कई बार ऐसा होता है जब आप चीजें करके देखते हैं तो ज्यािदा अच्छीि तरह सीखते हैं, खासकर जब आपने उसे सिर्फ किताबों में पढ़ा हो।‘’







