Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘बाल शिव‘ सीरियल में भगवान शिव के बचपन की अनसुनी कहानी दिखायेगा एण्डटीवी

    ShagunBy ShagunAugust 23, 2021 Featured No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,614

    मुंबई, 22 अगस्त, 2021: पौराणिक कहानियां हमेशा से ही दर्शकों के बीच लोकप्रियता और आकर्षण का केन्द्र रही हैं। इन कहानियों से उनमें उम्मीद की एक किरण जगती है और दिशा मिलती है। विभिन्न देवी-देवताओं की कथाओं के बीच, भगवान शिव की रोचक कहानियों ने सभी उम्र के लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यूं तो, भगवान शिव और उनके अलग-अलग अवतारों की कई दिलचस्प कहानियां प्रचलित हैं, लेकिन उनका एक अवतार ऐसा भी है जिसके विषय में न तो ज्यादा बात की गई है और न ही उसे कभी दिखाया गया है और यह है उनका बाल रूप। यही वजह है कि एण्डटीवी भारतीय टेलीविजन पर पहली बार भगवान शिव के बाल रूप की अनकही और अनसुनी कहानी अपने नए माइथोलॉजिकल शो ‘बाल शिव‘ में प्रस्तुत कर रहा है।

    ज़ी स्टूडियोज द्वारा निर्मित, इस शो में कई प्रतिभाशाली कलाकार नजर आयेंगे। इनमें आन तिवारी ‘बाल शिव‘ के रूप में, मौली गांगुली ‘महासती अनुसुइया‘ के रूप में, सिद्धार्थ अरोड़ा ‘महादेव‘ के रूप में, शिव्या पठानिया ‘देवी पार्वती‘ के रूप में, कृप कपूर सूरी ‘असुर अंधक‘ के रूप में, प्रणीत भट्ट ‘नारद मुनि‘ के रूप में, दानिश अख्तर सैफी ‘नंदी‘ के रूप में, दक्ष अजीत सिंह ‘इंद्र‘ के रूप में, अंजिता पूनिया ‘इंद्राणी‘ के रूप में, रवि खानविलकर ‘आचार्य दंडपानी‘ के रूप में, राजीव भारद्वाज ‘ऋषि अत्री‘ के रूप में और पल्लवी प्रधान ‘मैना देवी‘ के रूप में नजर आयेंगे।

    इस शो में मां महासती अनुसइया और बेटे, बाल शिव के अटूट प्रेम की एक अनकही पौराणिक कथा दिखायी जायेगी। भगवान शिव ने कई अवतार लिये, लेकिन कभी भी बाल रूप और मां की ममता का आनंद नहीं पाया। भगवान शिव को अनंत और अजन्मा माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि देवी पार्वती के साथ उनके विवाह से उन्हें एक संतुलन को पाने में मदद मिली। प्रकृति और पुरुष के रूप में भगवान शिव और पार्वती एक-दूसरे के पूरक बनते हैं और एक-दूसरे को पूर्ण करते हैं। हालांकि, उनके साधु स्वभाव को देखकर, अक्सर देवी पार्वती को लगता है कि उनमें गृहस्थ जीवन की समझ नहीं है। देवी पार्वती की इच्छा को पूरा करने के लिये महादेव बाल रूप धारण करते हैं और महासती अनुसइया के एक आज्ञाकारी पुत्र बन जाते हैं। भगवान शिव, मां की ममता का अनुभव पाने और अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिये ऐसा करते हैं।

    शो के बारे में बात करते हुए विष्णु शंकर, बिजनेस हेड – एण्डटीवी कहते हैं, “भारतीय पौराणिक कथाओं में असाधारण कहानियों का खज़ाना है और उनके प्रति हमारा आकर्षण असीम है। हम सभी उन्हें बचपन से कई बार सुनते हुए बड़े हुए हैं और फिर भी हम उन्हें बार बार सुनना और देखना पसंद करते हैं । उनका आकर्षण कभी भी कम नही होता। इनमें भगवान शिव और उनके विभिन्न अवतारों की किंवदंतियां और कथाएं हैं। पर उनका एक रूप है जिसके बारे में शायद ही कभी ज्यादा बताया या फिर दिखाया गया है। वह है उनका बाल रूप।

    अंशुल खुल्लर, बिजनेस हेड ज़ी स्टूडियोज़ का कहना है, ‘‘ माइथोलॉजिकल की दुनिया में बाल शिव की रोचक कथा के साथ एक सराहनीय बदलाव होने जा रहा है। जिस जोश और उत्साह के साथ इस प्रोजेक्ट पर काम किया गया है वह अद्भुत है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे दर्शकों को यह कार्यक्रम पसंद आयेगा और उन्हें इन किरदारों, इस शो और बाल शिव से प्यार हो जायेगा।‘‘

    बाल शिव की भूमिका निभाने की अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए, नन्हे आन तिवारी कहते हैं, ‘‘मैं इस शो का हिस्सा बनकर और बाल शिव की भूमिका निभाकर बहुत खुश हूं। भगवान शिव मुझे सभी देवाताओं में सबसे ज्यादा अच्छे हैं और मैं उनकी पूजा करता हूं। मुझे उनकी स्तुतियां कंठस्थ हैं और मैं बिना किसी परेशानी के उन्हें बोल सकता हूं।‘‘

    महासती अनुसुइया की भूमिका को लेकर उत्साहित मौली गांगुली कहती हैं, ‘‘इस शो में अनुसुइया महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है। उनमें धैर्य और दृढ़ता का एक सही संतुलन है। गुरुकुल की गुरू मां होने के नाते अनुसुइया वहां के बच्चों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करती हैं। उन्हें अच्छी शिक्षा देती हैं और उनमें अनुशासन का भाव जगाती हंै। उनकी अपनी संतान नहीं है। इसलिये, वह घोर तप करती है और उन्हें त्रिदेव की मां होने का वरदान मिलता है। अपने पति के प्रति असीम विश्वास और श्रद्धा की वजह से ही उन्हें महासती कहा जाता है।‘‘

    भगवान शिव की भूमिका निभा रहे सिद्धार्थ अरोड़ा कहते हैं, ‘‘मैं दिल से इस बात को मानता हूं कि कोई भगवान शिव का किरदार को नहीं चुनता है। यह उसके पास उनके आशीर्वाद के रूप में आता है! ऐसे में यह स्वाभाविक-सी बात है कि भगवान शिव के किरदार के लिये चुने जाने पर मैं बहुत खुश हूं। अब तक दर्शकों ने जिस तरह की प्रस्तुतियां देखी हैं यह वैसा पारंपरिक रूप नहीं है। दर्शकों को इस शो में भगवान शिव का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। मैं आध्यात्म की धरती, बनारस का रहने वाला हूं और शिवजी मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहे हैं। मैं बचपन से ही उनकी कहानियां सुनता आ रहा हूं और मेरे परिवार में वे सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवताओं में से एक हैं, खासकर मेरे। मुझे परदे पर उनका किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, मैं इससे ज्यादा और क्या मांग सकता हूं।‘‘

    बता दें कि ‘बाल शिव‘ सीरियल 31 अगस्त 2021 से, प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे, एण्डटीवी पर प्रसारित होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026
    Aman Sehrawat Receives Major Brand Recognition After Winning Olympic Bronze

    ओलंपिक कांस्य के बाद अमन सहरावत को मिला बड़ा ब्रांड सम्मान

    October 1, 2026
    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading