Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    टीवी के परदे के वह किरदार जो ‘सच्ची भावना के साथ मनाते हैं भाईचारे‘ का जश्न!

    ShagunBy ShagunJuly 27, 2020 TV / Smart Phone No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 709

    दोस्त हमारा एक अभिन्न हिस्सा है। उनमें से हर दोस्त हमारे जीवन में एक अलग तरह की रोशनी लेकर आता है। हमें हमारी दुविधाओं से बाहर निकालना हो या फिर हमारा हौसला बढ़ाकर उन दिनों में भी खुश रखना हो जब हम सबसे अधिक उदास महसूस करते हैं- दोस्त ही हमारी जिंदगी असली पूंजी है। दोस्ती पर हमेशा से ही अनगिनत फिल्में और शोज बने हैं, लेकिन हाल ही में रिलीज हुई एक बॉलीवुड फिल्म का डायलॉग है जो सही मायने में दोस्ती को दर्शाता है वो है, प्यार में जुनून है, पर दोस्ती में सुकून है और ये सच है। जो प्यार और शान्ति हमें किसी और के भाईचारे से मिलती है वो अनमोल है। तो इस फ्रेंडशिप डे पर हम एण्ड टीवी की कुछ प्रसिद्ध ऑन स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन जाड़ियों और तिकड़ी को साथ में लाकर सच्ची दोस्ती को याद कर रहे है।

    अगर ‘दिल चाहता है‘ फुल पॉवर कॉमेडी फिल्म थी, तो टीका-मलखान-टिल्लू, यानी कि एण्ड टीवी के भाबी जी घर पर हैं के टीएमटी इसके परफेक्ट स्टार होंगे! वें एक साथ खुश रहेते हैं और उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। टीएमटी के संबंध के बारे में बात करते हुए मलखान की भूमिका अदा कर रहे दीपेश भान ने कहा, श्टीका-मलखान और टिल्लू (टीएमटी) शो में सबसे अच्छे दोस्त हैं लेकिन उससे ज्यादा हम पार्टनर इन क्राइम हैं। अच्छा बुरा जो भी होता है वो उसमें हमेशा साथ रहते हैं। ऐसी शानदार बॉन्डिंग हैं टीएमटी की। जब मैं पहली बार वैभव(टीका) और सलीम (टिल्लू) से मिला था, तो मुझे नहीं लगा था कि हमारी दोस्ती इतनी गहरी हो जायेगी। मुझे लगता है कि ये हमारे किरदारों के कारण हुआ कि हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमारी वास्तविक जिंदगी में भी छा गई। ऑन स्क्रीन स्पेस शेयर करने से लेकर ऑफ स्क्रीन एक-दूसरे के साथ प्रैंक करने तक, हम हमेशा तैयार रहते हैं। मेरे भाईयों टीका और टिल्लू को प्यार, तुम दोनों को हैप्पी फ्रेंडशिप डे। टीएमटी की ट्राई-जोड़ी अमर रहे.!

    एण्ड टीवी के शो गुड़िया हमारी सभी पे भारी की गुड़िया यानी सारिका बहरोलिया, अपनी को-एक्टर श्वेता राजपूत जो इस शो में उनकी भाभी स्वीटी का किरदार निभा रही हैं, को एक सबसे अच्छी दोस्त के रूप् में पाकर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए सारिका ने कहा, श्स्वीटी गुड़िया की सबसे अच्छी भाभी है। गुड़िया के अपने जीवन को लेकर कुछ अनूठे और विचित्र तरीके हैं जिसकी वजह से वो अक्सर मुसीबत में फंस जाती है। लेकिन स्वीटी भाभी हमेशा उसको बचाती है। उन दोनों का खट्टा-मीठा रिश्ता है क्योंकि स्वीटी गुड़िया को उसकी गलती पर सही जगह भी दिखा देती है। ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ के पहले दिन से ही श्वेता और मेरा रिश्ता बन गया था। ऐसा लगता है हम एक ही है। वो मुझसे बड़ी हैं लेकिन हमारी दोस्ती काम और शूटिंग से भी कहीं अधिक है।

    सारिका ने आगे कहा, श्लॉकडाउन के दौरान मुझे बहुत बैचेनी होती थी, लेकिन श्वेता हमेशा एक कॉल पर मेरे लिए मौजूद रहती थी, मैं उन्हें किसी भी समय बिना किसी हिचकिचाहट के फोन कर देती थी। मैं ये कहना चाहूंगी कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे सबसे अच्छी दोस्त के रूप में एक अद्भुत इंसान मिला है, क्योंकि अपने घर की तुलना में अलग संस्कृति के बीच दूसरे शहर में बहुत ही कम लोग सच्चे दोस्त ढूंढ पाते हैं। श्वेता और मेरी तरफ से आप सभी को फ्रेंडशिप डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

    ‘हप्पू की उलटन पलटन‘ में कई लोगों के बीच दोस्ती को फलते-फूलते हुए देखा गया है। दोस्ती के ऐसे दो महान बंधन हप्पू-बेनी और कमलेश-कैट के हैं। इस किरदार को योगेश त्रिपाठी और विश्वनाथ चटर्जी निभा रहे हैं, हप्पू-बेनी की दोस्ती खट्टी-मीठी है। इसके विपरीत, कमलेश और कैट जिसे संजय चैधरी और अशन किशोर द्वारा निभाया जा रहा है, शो में प्रेमी बने हैं। हालांकि प्यार से पहले दोस्ती उनका पहला कदम था। दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन एक असाधारण बॉन्ड साझा करती हैं।

    बेनी (विश्वनाथ चटर्जी) में एक अच्छा दोस्त पाने के बारे में बात करते हुए एण्ड टीवी के शो हप्पू की उलटन पलटन के हप्पू उर्फ योगेश त्रिपाठी ने कहा, ‘‘बेनी हप्पू को बहुत अच्छे से जानता है लेकिन वो हप्पू को हमेशा ऐसी बेकार की सलाह देता है जो ज्यादातर गलत ही होती हैं। समय-समय पर दोनों के बीच मतभेद होने के बावजूद हप्पू और बेनी सबसे अच्छे दोस्त हैं। ऑफ कैमरा मैं और विश्वनाथ पूरी तरह मस्तीखोर हैं। हम हमेशा कुछ न कुछ करने के लिए तैयार रहते हैं। जब-जब हम साथ में शूट करते हैं, तब किसी न किसी के साथ प्रैंक होता है। मुझे लगता है दोस्ती वही है जिसमें आप साथ मिलकर खूब मजे करो। विश्वनाथ एक बहुत अच्छा इंसान है, और मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी दोस्ती सालोंसाल बनी रहेगी।

    आशना किशोर उर्फ कैट, जो शो में हप्पू सिंह की बड़ी बेटी बनी हैं, ने कमलेश (संजय चैधरी) के साथ अपने समीकरण के बारे में बात करते हुए कहा, श्कमलेश और कैट बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड है जो एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं। वो दोनों हमेशा ही इंग्लिश में बातचीत करते हैं क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है कि वो ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हैं, लेकिन दोनों ही बहुत खराब अंग्रेजी बोलते हैं( हंसते हुए) इन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान हम हमेशा खूब हंसते हैं। ऑफ-स्क्रीन संजय और मैं सबसे अच्छे दोस्त हैं। हम शॉट्स के बीच में काफी समय बिताते हैं- चैटिंग करना, मजाक करना, रिहर्सल करना और कभी-कभी साथ में खाना खना आदि। यदि मैं उसके साथ होती हूं तो कभी भी बोर नहीं हो सकती। हां-ऑन स्क्रीन हम कपल की भूमिका निभाते हैं लेकिन कहते हैं ना दोस्ती ही प्यार की पहली मंजिल होती है। ये सब दोस्ती से ही शुरू हुआ है। मैं अपने साथी संजय को हैप्पी फ्रेंडशिप की शुभकामनाएं देती हूं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading