Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ‘येशु‘ में एक अंधी लड़की की भूमिका में नजर आयेंगी वैष्णवी प्रजापति

    ShagunBy ShagunJanuary 20, 2021 TV / Smart Phone No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,101

    वैष्णवी प्रजापति एण्डटीवी के शो ‘येशु‘ में एक अंधी लड़की ‘नीमा‘ की भूमिका निभाने के लिए बिलकुल तैयार हैं। नीमा रबी गुरूजी की बेटी है। गुरूजी उसी गांव में रहते हैं जहां येशु (विवान शाह) रहता है जिसकी वजह से उसका सामना नीमा से होता है, जोकि ईश्वर और शक्तियों पर बिलकुल भी यकीन नहीं करती। येशु उसके इस अलग नजरिए से बहुत ही ज्यादा हैरान हो जाता है, लेकिन इसके बावजूद भी वह उसकी स्थिति को समझने और उसकी मदद करने की कोशिश करता है।

    हालांकि, नीमा अपने अंधे होने के कारण बहुत दुखी होती है क्योंकि इसकी वजह से वो खुद को बहुत असहाय महसूस करती है और उसकी इस स्थिति का जिम्मेदार वो ईश्वर को मानती हैं। उसके इस दुःख को समझते हुए, येशु उसके सामने मदद का हाथ बढ़ाते हैं और आखिरकार नीमा को उसकी आंखों की रोशनी वापस मिल जाती है।

    येशु के इस चमत्कार से हैरान, नीमा उसका सम्मान करना शुरू कर देती है और उसकी गरिमा को मानने लगती है। अपनी इस भूमिका के बारे में बात करते हुए नीमा (वैष्णवी प्रजापति) ने कहा, मैंने अपने पिछले शोज में जितने भी किरदार निभाए हैं नीमा का किरदार उनसे एकदम अलग है। एक अंधी लड़की की भूमिका निभाना सिर्फ मुश्किल ही नहीं है बल्कि यह कई लेवल्स पर आपके लिए बड़ी चुनौती भी है। जब मैंने इस भूमिका के लिए साइन किया था, तो मैं अपनी आंखें बंद करके चलती थी और चीजें इधर-उधर रखकर रिहर्सल करती थी ताकि यह ज्यादा से ज्यादा असली लगे। पहला सीन बहुत कठिन था, लेकिन रिहर्सल्स के साथ, मैं इसे आसानी से करने में सक्षम रही।

    अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, नीमा का दिल बहुत ही कोमल है, लेकिन अपने अंधेपन के कारण, जिन्दगी के और ईश्वर के प्रति उसका नजरिया थोड़ा कड़वा है। उसके अंदर इतनी कड़वाहट होने के बावजूद, येशु उसे इस स्थिति से बाहर निकलने में उसकी मदद करता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Rakesh Roshan's 'Kaho Naa... Pyaar Hai' secrets

    राकेश रोशन का ‘कहो ना प्यार है’ सीक्रेट: दो एंडिंग्स, जहाज पर सी-सिकनेस और वोदका वाला किस्सा!

    Adah Sharma's most terrifying avatar! The ₹375-crore star creates a sensation.

    अदा शर्मा का सबसे खौफनाक अवतार! ₹375 करोड़ की स्टार ने मचाया धमाल

    Elvish Yadav's 'Sardar look' is going viral! The video for 'Saadi Sun' is coming soon.

    एल्विश यादव का ‘सरदार लुक’ हो रहा है वायरल! ‘साडी सुन’ का वीडियो जल्द आने वाला है

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Buzz in Patna: Special screening of Manoj Bajpayee and Adah Sharma's film 'Governor'

    पटना में धूम: मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की फिल्म ‘गवर्नर’ की खास स्क्रीनिंग

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    July 1, 2026
    'Chaos' Reigns at Buddheshwar Temple! Doors Remain Open Until 1 AM; No Fixed Schedule for *Aarti* or *Shayan*

    बुद्धेश्वर मंदिर में ‘अंधेरगर्दी’ का राज! रात 1 बजे तक खुले कपाट, न आरती-न शयन का समय

    July 1, 2026
    Questions raised again about high-security prison security following the killing of dacoit Jagan Gurjar.

    डकैत जगन गुर्जर की हत्या के बाद हाई सिक्योरिटी जेल की सुरक्षा पर फिर सवाल

    June 30, 2026
    Students of Navyug Kanya Mahavidyalaya embodying the ideals of Ahilyabai Holkar.

    अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों से सजीं नवयुग कन्या महाविद्यालय की छात्राएं

    June 30, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    जड़ पर प्रहार किए बिना सब पाखंड है …

    June 30, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading