Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    खत को पढ़कर, मिश्रा और मिर्जा क्यों डरें ?

    ShagunBy ShagunMarch 26, 2021 TV / Smart Phone No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 602

    ‘और भई क्या चल रहा है‘ में किसके हाथ आएगी हवेली?

    जरा सोचिए कि एक दिन आपको कोई पुराना खत मिले जिसमें लिखा हो कि ये घर अब आपका नहीं रहा बल्कि अब ये सरकार की सम्पति है, तो पैरों तले जमीन तो खिसक ही जाएगी ना? कुछ ऐसा ही होने जा रहा है एण्डटीवी के नए सिचुएशनल कॉमेडी शो और भई क्या चल रहा है? में।

    इस शो में मिश्रा और मिर्जा एक ही हवेली में रहते हैं और उन्होंने हमेशा ही हवेली की नेमप्लेट पर अपना नाम होने का सपना देखा है। ओपनिंग एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि हवेली पर अपना-अपना हक साबित करने के लिए रमेश प्रसाद मिश्रा (अंबरीश बॉबी) और ज़फर अली मिर्जा (पवन सिंह) सुबूत की तलाश करना शुरू कर देते हैं।

    साड्डा हक, ऐत्थे रख वाले एटीट्यूड के साथ मिश्रा और मिर्जा, छोटे-छोटे सुबूतों को ट्रेस करना शुरू कर देते हैं। कोर्ट में अपना स्वामित्व साबित करने के लिए मिर्जा बिजली के पुराने बिलों की खोज में लग जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ मिश्रा को ब्रिटिश रानी द्वारा स्वीकृत एक पुराना पत्र मिलता है। उस खत में ये आदेश दिया गया था कि अगर अंग्रेज देश छोड़कर चले जाते हैं तो हवेली को मेंटल असाइलम या फिर अनाथालय में बदल दिया जाए। अंग्रेज चले गए लेकिन ये मुसीबत दे गए।

    उस खत को पढ़कर, मिश्रा और मिर्जा दोनों डर जाते हैं क्योंकि आदेशों का पालन न करने की सजा कालापानी की सजा थी। कालापानी के डर से दोनों खत को फाड़कर फेंक देते हैं, आखिरकार जंगल में मोर नाचे किसने देखा? लेकिन उनकी नौकरानी पारो (सिमरन अवस्थी) तो आखिर पारो है, वो छुपकर खत के बारे में उनकी बातचीत सुन लेती है और उस खत के फेंके हुए टुकड़ो को पप्पू पांडे (संदीप यादव) और बिट्टू कपूर (अनूप अवस्थी) को दे देती है। पप्पू और बिट्टू के हाथ तो जैसे लॉटरी ही लग गई हो। उनकी स्थिति को भांपते हुए, ये दोनों मिश्रा और मिर्जा को हवेली का कब्जा पाने और इसे तोड़कर एक शाॅपिंग माॅल बनाने के लिए मैनिपुलेट करना शुरू कर देते हैं।

    अंबरीश बॉबी उर्फ रमेश प्रसाद मिश्रा ने कहा, ष्मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि दर्शक पहले एपिसोड के साथ ही दिल खोलकर हंसने वाले हैं। यह शो समय के साथ लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने और ज्यादा समय बिताने के लिए मजबूर कर देगा। शुरूआती एपिसोड में ही, दर्शक मिर्जा और मिश्रा के बीच हवेली को लेकर अनबन होते हुए देखेंगे। उनकी खट्टी-मीठी नोंक-झोंक बहुत ही मजेदार और मनोरंजक होगी।

    मिर्जा और मिश्रा दोनों ही हवेली को बचाने की कोशिश में हैं और वो दोनों ही अपनी पत्नियों और परिवार के बड़े लोगों को भी समझाने की पूरी कोशिश करते हैं। नगर निगम के कर्मचारियों को निरीक्षण के लिए आते देख दोनों परिवार घबरा जाते हैं। दर्शकों के लिए ये देखना वाकई दिलचस्प होगा कि दोनों परिवार अपनी प्यारी हवेली को बचाने के लिए किस हद तक जाते हैं। क्या मिर्जा और मिश्रा का सपना बस एक सपना बनकर रह जाएगा

    #And whats up brother #और भई क्या चल रहा है
    Shagun

    Keep Reading

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    Nikita Rawal Honoured by Varun Dhawan Varun Dhawan Recognises Nikita Rawal's New Milestone

    वरुण धवन के हाथों सम्मानित हुईं निकिता रावल

    The mystery behind 'Love Lottery' unfolds in cinemas on September 18

    18 सितंबर को खुलेगा ‘लव लॉटरी’ का राज! कोर्टरूम, मर्डर और सस्पेंस का धमाकेदार मेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    July 14, 2026
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading