Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    न्यूज़ एँकर की भूमिका निभाएंगी अनुषा मिश्रा

    ShagunBy ShagunSeptember 2, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 715

    हल्के-फुल्के कॉमेडी शो, ‘कैरी ऑन आलिया’ में हाल ही में एक नई रोमांचक कहानी शुरू की गई है जिसमें आलिया अन्य टीचर्स के साथ टेलीविज़न न्यूज़ रिपोर्टर्स के तौर पर नए सफर पर निकल पड़ती हैं। सोनी सब की ज़िंदादिल आलिया एक नए मेकओवर में नज़र आएंगी जहाँ वह क्लासरूम से न्यूज़रूम का अपना सफर जारी रखती है।

    शो में नए बदलाव के साथ अनुषा मिश्रा जिन्होंकने आलिया की भूमिका निभाई है, अब एक न्यूज़ एँकर की भूमिका निभाती नज़र आएंगी। कहानी में किए गए इस बदलाव और नए अनुभव के बारे में अनुषा ने कहा, “एक ही किरदार के अलग-अलग अवतार को दर्शकों के सामने लाने का मौका पाकर मैं काफी रोमांचित महसूस कर रही हूँ। आलिया के तौर पर अब तक यह बेहद अनोखा सफर रहा है और यह नया दौर और भी ज़्यादा मज़ेदार होगा जो दर्शकों के लिए हँसी और मुस्कान बिखेरेगा। आलिया समान रूप से चुलबुली, आत्मविश्वास से भरी और ज़िंदादिल बनी रहेगी और कॅरियर का यह नया मोड़ उसके एक बेहद अलग पहलू को पेश करेगा। इस नए चैप्टर में, जिस तरीके से हर किरदार एक दूसरे की सहायता करने और आजीविका की खातिर एक साथ मिलकर काम करता है, वह ढंग मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आया। प्रत्येक किरदार न्यूज़ रिपोर्टिंग के नए पहलू का सामना करता हुआ नज़र आएगा और इस काम में अपनी अनोखी विशेषता जोड़ते हुए इसमें अपने खुद का रंग बिखेरेगा, जैसा कि आलोक जो एक स्पोर्ट्स टीचर थे अब उन्होंने एक स्पोर्ट्स रिपोर्टर की ज़िम्मेदारी उठाई है।”

    इस शो में अपनी नई भूमिका के लिए की गई तैयारियों के बारे में अनुषा ने कहा, “टीचर के तौर पर उनके कॅरियर के दुखद अंत के बाद ‘कैरी ऑन आलिया’ अपने दर्शकों को एक नए अध्याय की ओर ले जाता है जहाँ आलिया सहित सभी टीचर्स उनकी नौकरी खोने के बाद अपने कॅरियर को नए सिरे से बनाने की कोशिश करते हैं। दर्शकों के लिए यह देखना बेहद रोमांचक होगा कि किस तरह क्लासरूम से न्यूज़रूम तक उनका सफर आगे बढ़ता है। मुझे लगता है आलिया की तरह ही मुझे भी इसी तरह की भावना महसूस हो रही है, जिसे एक न्यूज़ रिपोर्टर होने का कोई भी अनुभव नहीं है। इस किरदार की बारीकियों को समझने के लिए मैं न्यूज़ चैनल देख रही हूँ और एंकरों को, उनकी बॉडी लैंग्वेज और उनके अंदाज़ का निरीक्षण कर रही हूँ। इसके साथ ही मैं इस बात की आदी हो रही हूँ कि ज़्यादातर सीन के लिए मैं साड़ी नहीं पहनूँगी। यह नया अवतार मुझे मेरे ऑफिस दिनों की याद दिलाता है। ”

    Shagun

    Keep Reading

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Sagar Bhatia has announced a North America tour for 2026.

    सागर भाटिया ने 2026 के लिए नॉर्थ अमेरिका टूर का ऐलान किया

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading