Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    मैं वही तक रोल करूंगी जहां तक मेरी सीमा है: नागपुर की सुष्मिता सेन

    By December 30, 2019 TV / Smart Phone No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756

    नागपुर की सुष्मिता सेन, श्रुष्टि ठाकरे

    मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को कौन नहीं जानता, दुनियाभर में अपनी खूबसूरती का डंका बजवाने वाली सुष्मिता सेन अपनी लंबाई और ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती हैं।

    लेकिन नागपुर में भी एक ऐसी ही लड़की है जिनको सुष्मिता सेन कहा जा रहा है। ये हैं उभरती हुई मॉडल-एक्ट्रेस,एंकर श्रुष्टि ठाकरे।

    जी हाँ श्रुष्टि ठाकरे देखने में जितनी प्यारी हैं वो दिल से भी उतनी ही अच्छी हैं। श्रुष्टि की लंबाई और फिगर सुष्मिता सेन से काफी मेल खाता है। श्रुष्टि अभी महज़ 20 साल की हैं। लेकिन उन्होंने अपना काफी नाम कर लिया है।

    उनके कॉलेज में भी लोग उन्हें सुष्मिता सेन कहकर पुकारते हैं। श्रुष्टि पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग, एक्टिंग में भी हाथ आजमा रही हैं, साथ ही वो कई शोज होस्ट कर चुकी हैं। श्रुष्टि ने अपने करियर की शुरुआत एंकरिंग से की थी और इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग व एक्टिंग में भी हाथ आजमाना शुरू कर दिया।

    श्रुष्टि देखने में बेहद खूबसूरत हैं, उनमें एक अलग सा आकर्षण दिखता है। उनका अंदाज, उनके बोलने का तरीका सुष्मिता सेन के बचपन की याद दिलाता है।

    श्रुष्टि ने मॉडलिंग में अभी कदम ही रखा है और वे कई खिताब भी अपने नाम के चुकी हैं। श्रुष्टि ने कई रैम्प शोज, मॉडलिंग इवेंट में हिस्सा लिया है वो शो स्टॉपर भी रह चुकी हैं।

    श्रुष्टि अभी एक वीडियो एल्बम में भी नज़र आने वाली हैं, साथ ही उन्होंने “धनंजय गलानी प्रोडक्शन के साथ एक फ़िल्म भी साइन की है,” जिसमें वे मुख्य भूमिका में नज़र आने वाली हैं।

    श्रुष्टि अपने काम के प्रति बेहद ईमानदार, मेहनती लड़की हैं उनका कहना है कि “आप काम के बारे में सोचो, यह सोचो कि आप उस कार्य को कैसे कर सकते हैं? आप यकीन मानिए कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे हो जाते हैं।” श्रुष्टि ने कहा कि ‘उन्हें यकीन नहीं हुआ कि यह सब इतना जल्दी मिल जाएगा लेकिन उन्हें विश्वास था कि मिलेगा जरूर।’ श्रुष्टि कहती हैं कि इंसान को सपने देखना कभी नहीं छोड़ना चाहिए, सपने हकीकत में कब बदल जाये यह केवल ईश्वर जानता है, बस आप अपने ऊपर विश्वास बनाये रखें।

    फिल्मों व गानों में बोल्डनेस के सवाल पर श्रुष्टि ने कहा कि सबका अपना मत है और सीमाएं हैं। कोई कितना भी बोल्ड सीन कर सकता है बस उसे अपनी सीमा पता होनी चाहिए। श्रुष्टि कहती हैं कि फिल्मों में बोल्ड सीन स्क्रिप्ट की मांग हो सकती है, उसे आप किस तरह करती हैं यह आपके ऊपर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी मर्यादा जानती हूँ, मैं वही तक रोल करूंगी जहां तक मेरी सीमा है और मेरे परिवार को अच्छा लगे।

    उनकी आने वाली फिल्म के बारे में पूछने पर श्रुष्टि ने कहा कि, फ़िल्म की शूटिंग जब शुरू होगी तो सबको पता चल जाएगा। लेकिन अभी फिलहाल उसके बारे में बताना एग्रीमेंट के खिलाफ होगा।

    श्रुष्टि से जब यह पूँछा गया कि आपको कैसा लगता है जब लोग आपको नागपुर की सुष्मिता सेन कहकर पुकारते हैं? तो इस पर श्रुष्टि ने मुस्कुराकर कहा कि मुझे बेहद अच्छा लगता है और मैं सुष्मिता सेन को अपना आइडियल भी मानती हूँ लेकिन मुझे सुष्मिता सेन या उनके जैसी बनने के लिए अभी बहुत मेहनत करनी पड़ेगी।

    आपको बता दें कि श्रुष्टि ठाकरे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले की रहने वाली हैं। उनके मम्मी पापा गोंदिया जिले के तिरोड़ा शहर में रहते हैं। श्रुष्टि तीन बहने हैं और वे सबसे छोटी हैं। श्रुष्टि ने अभी भले अपने 20 साल पूरे कर लिए हों लेकिन उनमें समझदारी, मैच्युरिटी बहुत है।

    हम आशा करते हैं कि श्रुष्टि सफलता के मुकाम पर ऐसी ही आगे बढ़ती रहें, वे देश दुनिया में अपने परिवार और अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें।

    Keep Reading

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading