पटना, 28 दिसंबर : भोजपुरी समाज के दो गाने ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ और ‘आगरा के पेठा’ पटना में अलग अलग जगहों पर रिलीज हुए। फ़िलहाल दोनों गाने सोशल मीडिया पर वाइरल हैं। बता दें कि भोजपुरी की म्यूजिक सेंसेशन शिल्पी राज का नया गाना आगरा के पेठा आज पटना में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज कर दिया गया। इस मौके पर गाने में नजर आ रही है अभिनेत्री पल्लवी गिरी, अभिनेता मुकेश ओझा, वीडियो डायरेक्टर केडी और कंपनी के ओनर राजीव झा मौजूद रहे, जिन्होंने इस गाने को बेहतरीन बताया।
Link : https://youtu.be/FvknqnW_HTM
वही संवाददाता सम्मेलन के दौरान अभिनेत्री पल्लवी गिरी ने कहा कि आगरा का पेठा एक मस्ती भरा सॉन्ग है, जिसे करने में बहुत मजा आया। यह एकदम साफ सुथरा गाना है जो भोजपुरी म्यूजिक के फलक को ऊंचा करने वाला है।
‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ गाना रिलीज
नच बलिए, बिग बॉस (गेस्ट एपीयरेंस), विद्या, अगर तुम ना होते (जी टीवी) फेम अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज हो गया है, जिसे भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने आवाज दी है। एक गाना एक अलग जोनर का ही है। गाने में सेलिब्रेशन मस्ती और गोवा के बीच प्रमुख आकर्षण हैं।
लिंक : https://youtu.be/Q3rjTNBLmUY
मिनी लाइव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिए पहली बार भोजपुरी म्यूजिक में गोवा और उसके खूबसूरत नज़रों की एंट्री हुई है। विक्रांत सिंह राजपूत कहते हैं कि नए फ्लेवर और कलेवर का है यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इंटरटेनमेंट का नया अंदाज देगा।