मुंबई : नया साल आया नहीं कि बॉलीवुड में दो अलग-अलग स्टाइल की अभिनेत्रियां पहले ही सुर्खियों में छा गईं एक वायरल ग्लैमर से सीधे कंटेंट-ड्रिवन बड़े पर्दे पर, तो दूसरी हर बार अपने ट्रांसफॉर्मेशन से दर्शकों की सांसें रोकने वाली!

पर्दे पर बड़ी चाल की तैयारी में रुचि गुज्जर
रुचि गुज्जर 2025 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी बोल्ड अपीयरेंस (खासकर PM मोदी नेकलेस वाली) और सोशल मीडिया वायरल से छाए हुए अब 2026 को अपना ‘ब्रेकआउट ईयर’ बनाने को बेताब हैं। रुचि ने खुलासा किया है कि वह पांच बड़ी बैनर फिल्मों की तैयारी में जुटी हैं विभिन्न जॉनर, सशक्त और परतदार रोल्स, जहां कुछ में स्थापित सितारों के साथ तो कुछ में पूरी तरह नए अवतार में नजर आएंगी। उनका फोकस साफ है: “हाइप नहीं, सिर्फ काम और सही कहानियां।” वायरल सनसनी से गंभीर अभिनेत्री बनने का सफर युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।
अदाह शर्मा का अगला चौंकाने वाला ट्रांसफॉर्मेशन
दूसरी ओर अदाह शर्मा एक बार फिर अपनी निडरता और डेडिकेशन से सबको हैरान कर रही हैं। हाल ही में शेयर किए गए वीडियो में अदाह ने अपना प्रोस्थेटिक ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया.

जिसमें मेकअप पूरा होने में ही करीब दो घंटे लगते हैं! क्लॉस्ट्रोफोबिया (घुटन) महसूस होने के बावजूद अदाह इसे अपनी क्राफ्ट का हिस्सा मानती हैं। फैंस वीडियो देखकर ही घबरा गए, लेकिन अदाह कहती हैं, “मुझे अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, और मैं खुद को सौभाग्यशाली महसूस करती हूं।” द केरल स्टोरी, 1920, बस्तर जैसी फिल्मों में पहले ही चौंकाने वाली अदाह अब किसी नए दमदार रोल की आहट दे रही हैं जहां ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ बाहर का नहीं, बल्कि पूरी तरह किरदार में ढलने का है।
एक तरफ रुचि का तेज़ उदय और कंटेंट पर फोकस, तो दूसरी तरफ अदाह की अनटूट मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा 2026 बॉलीवुड के लिए इन दोनों से काफी रोमांचक रहने वाला है! कौन जीतेगा दर्शकों का दिल? बस इंतज़ार!






