अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की 1000 करोड़ वाली महाकाव्य, विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का हिंदी टाइटल
मुंबई, 24 दिसंबर 2025: भारतीय सिनेमा में दक्षिण की दो बड़ी खबरें एक साथ सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ अल्लू अर्जुन और निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की चौथी फिल्म की अफवाहें तेज हैं, जो 1000 करोड़ से ज्यादा के बजट वाली भव्य माइथोलॉजिकल एपिक होगी।
इंडस्ट्री सूत्रों के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अल्लू अर्जुन की इमेज को ध्यान में रखकर तैयार की गई दमदार स्क्रिप्ट पर आधारित है। दोनों की पिछली फिल्में ‘जुलायी’, ‘सोन ऑफ सत्यमूर्ति’ और ‘आला वैकुंठपुर्रमूलू’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। शूटिंग फरवरी 2027 से शुरू होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

‘जन नेता’: थलपति विजय की आख़िरी हुंकार
दूसरी तरफ थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ अब हिंदी में ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज होगी। मेकर्स ने नया पोस्टर जारी किया, जिसमें विजय और बॉबी देओल आमने-सामने दिख रहे हैं पीछे आग और तबाही का मंजर। यह राजनीतिक ड्रामा एच. विनोथ निर्देशित है, जिसमें पूजा हेगड़े, ममिता बैजू, प्रकाश राज जैसे कलाकार हैं।
अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत और 27 दिसंबर को मलेशिया में ग्रैंड ऑडियो लॉन्च। फिल्म 9 जनवरी 2026 को पोंगल पर दुनिया भर में रिलीज होगी। यह विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है। दोनों प्रोजेक्ट्स साउथ सिनेमा की नई ऊंचाइयों की ओर इशारा कर रहे हैं। एक माइथोलॉजी की भव्यता, दूसरा राजनीतिक टकराव।





