मुंबई। परंपराओं को धूल चटाने वाली एक नई फिल्म की घोषणा ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है। ‘केरला स्टोरी 2’ और ‘झाँसी की रानी’ फेम अभिनेत्री उल्का गुप्ता अपनी ही बारात लेकर आ रही हैं और वो भी पूरा स्वैग के साथ! फिल्म ‘रजनी की बारात’ का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पोस्टर में छाया उल्का का अटिट्यूड
पोस्टर में उल्का गुप्ता पूरी एटीट्यूड के साथ स्कूटर पर सवार होकर अपनी बारात की अगुवाई करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में शादी की रौनक, नाचते-गाते लोग और रंग-बिरंगी माहौल देखते ही बनता है। उनके साथ सुनीता राजवर और ज़रीना वहाब मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, जबकि अश्वथ भट्ट पुलिस अधिकारी के रोल में एक दिलचस्प ट्विस्ट का संकेत दे रहे हैं।
यह विजुअल पारंपरिक भारतीय शादी की छवि को पूरी तरह तोड़ता हुआ लग रहा है।
“ये सिर्फ शादी की कहानी नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है”
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य अमन ने बताया, कि “रजनी की बारात समाज के तयशुदा नियमों को चुनौती देती है। ये एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना चाहती है और उन्हें सेलिब्रेट भी खुद करती है।”
प्रोड्यूसर तनाया आडारकर प्रभु और तेज एच आडारकर ने कहा, कि
“ये फिल्म आज की जेन-जेड के लिए है। एंटरटेनमेंट के साथ-साथ ये इमोशनली भी कनेक्ट करेगी। रजनी की बारात सिर्फ शादी नहीं, बल्कि स्वतंत्रता और आत्मनिर्णय का जश्न है।”
उल्का गुप्ता का खुलासा
उल्का ने अपने किरदार रजनी के बारे में कहा,
“रजनी कोई परंपरा को आँख बंद करके नहीं मानती। वो अपनी खुशी खुद बनाती है और अपनी बारात खुद लेकर निकलती है। ये रोल मेरे दिल के बहुत करीब है।”फिल्म में कनिष्क विजय भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
रिलीज डेट घोषित
एपिफ़नी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।‘रजनी की बारात’ एक बोल्ड, एंटरटेनिंग और empowering गर्ल पावर स्टोरी लग रही है, जो दर्शकों को हंसाएगी भी और सोचने पर मजबूर भी करेगी। पोस्टर की धमक को देखते हुए फिल्म की पूरी ट्रेलर का इंतजार अब और बढ़ गया है।






