Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    अदाणी के मार्गदर्शन में परसा के किसान जैविक खेती के लिए आगे बढ़े

    By May 15, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 544

    परसा, 15 मई, 2020: अदाणी फाउंडेशन के जैविक खेती केंद्रित जनजागरण से प्रभावित होकर, परसा ग्राम पंचायत ने गांव में 100 एकड़ की जमीन पर जैविक खेती करने का संकल्प लिया है, जिससे 100 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। इसके अंतर्गत जीराफूल एवं दूबराज जैसी धान की स्वदेशी किस्मों की जैविक खेती करने की योजना बनायी जा रही है। जैविक खेती की इस योजना में धान की एक अन्य किस्म गोरखनाथ की भी खेती की जायेगी। धान की जैविक खेती के साथ-साथ आवश्यक वर्मीकल्चर और ऑर्गेनिक माइक्रोन्यूट्रीएंट्स का उत्पादन भी किया जायेगा।

    उल्लेखनीय है कि मब्स- (एमयूबीएसएस) ने जैविक खाद की जरूरतों को पूरा करने के लिए वर्मीकम्पोस्ट के व्यावसायिक उत्पादन की जिम्मेदारी ली है। आज से 3 महिलाओं को नियमित रोजगार देते हुए वर्मीकम्पोस्ट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो गया है, जो अगले वर्ष से वर्मीकम्पोस्ट का उत्पायदन 400 टन प्रति वर्ष हो जायेगा। इस उत्पादन इकाई से किसानों को स्थानीय स्तर पर खाद की आपूर्ति हो सकेगी और इसमें 15 से 25 ग्रामीण युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

    किसानों की बेहतरी के लिए परसा गांव में 8 किसान क्ल्ब सक्रिय हैं जिनके माध्यम से 100 किसान संगठित किये गये हैं और जल्द ही एक फॉर्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी का गठन किया जायेगा। इसके अलावा, परसा ग्राम पंचायत स्तर पर जैविक कीटनाशक का भी उत्पादन मब्स द्वारा किया जा रहा है। मब्स द्वारा किये गये उत्पादन की खरीदारी स्थानीय किसान और अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड करेगी।

    परसा गांव में जैविक खेती करने के बारे में, परसा ग्राम पंचायत के संरपंच श्री झल्लूंराम ने बताया कि ‘‘रासायनिक खाद आधारित खेती करने की जगह अब हमने पूरे परसा गांव में जैविक खेती करने का निर्णय लिया है। इस खेती को सफल बनाते हुए अब छत्तीसगढ़ में परसा गांव की पहचान एक जैविक कृषि ग्राम के रूप में बनानी है। इसी उद्देश्य के साथ हमें यह भी सुनिश्चिंत करना है कि परसा ग्राम के लोगों के भोजन की थाली में जो भी आटा, चावल, गेहूं, दाल या सब्जी रहे, उसका उत्पादन जैविक खेती से ही किया गया हो। किसानों को जैविक कृषि के लिए आवश्यक सहयोग अदाणी फाउंडेशन द्वारा दिया जा रहा है, जिसमें खास तौर पर तकनीकी मार्गदर्शन कृषि विज्ञान केंद्र, अम्बिकापुर और शासकीय राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय, अम्बिकापुर द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।’’

    श्री झल्लूराम ने बताया कि ‘‘अदाणी फाउंडेशन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांव में किसानों के साथ बैठक करके जैविक खेती के महत्व  और फायदों के बारे में बताया, जो हमारे लिए उपयोगी साबित हुआ है। इस वर्ष परसा गांव के किसान धान की जैविक खेती से शुरुआत कर रहे हैं। धान के बीज अदाणी फांउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।’’

    सिंचाई व्यवस्था के बारे में बताते हुए, परसा ग्राम के उप सरपंच श्री शिव कुमार यादव ने कहा कि ‘‘अदाणी फाउंडेशन के मार्गदर्शन में अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के द्वारा गांव में पर्याप्ती सिंचाई की व्यवस्था की जा रही है। गांव में दो तालाब बनाये जा रहे हैं जिनमें वर्षा जल एकत्र किया जायेगा और इसके अलावा, अन्य स्रोतों से भी पानी लाकर इन तालाबों को भरा जायेगा, जिससे खेती के लिए पानी की कमी नहीं होगी और इस तरह से जैविक खेती को बढ़ावा मिलेगा।’’

    Keep Reading

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    Whistling Woods International and InVideo Launch Future-Focused Filmmaking Lab

    सुभाष घई की नई पहल: मुंबई में शुरू हुई AI फिल्म मेकिंग लैब छात्रों को मिलेगा एआई का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026
    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    June 15, 2026
    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading