वर्तमान और भविष्य से संवाद करती है ‘अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस’
मुंबई: नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 129वें जन्मदिन (23 जनवरी 2026) पर इतिहास की धूल झाड़ने वाली एक धमाकेदार घोषणा!
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और निर्माता मान सिंह दीप ने बहुप्रतीक्षित फिल्म “अनटोल्ड ट्रुथ ऑफ़ सुभाष चंद्र बोस” के निर्माण की आधिकारिक घोषणा की। यह कोई साधारण बायोपिक नहीं बल्कि एक वैचारिक क्रांति है जो दशकों से छिपाई गई सच्चाइयों को सामने लाएगी!फिल्म गहन शोध, अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ों और अनदेखे साक्ष्यों पर आधारित है।

यह सवाल उठाती है: क्या आज़ादी की लड़ाई सिर्फ अहिंसा तक सीमित थी? या नेताजी और आज़ाद हिंद फौज की निर्णायक भूमिका को जानबूझकर हाशिए पर डाल दिया गया? द्वितीय विश्व युद्ध के बाद वैश्विक सत्ता-राजनीति से डरकर उनकी मौत को दुर्घटना का आवरण कैसे दिया गया?
निर्माण: कल्याणी सिंह और वेदांत सिंह
निर्देशन: अनुभवी फिल्मकार अशोक त्यागीफिल्म अतीत की पड़ताल के साथ वर्तमान और भविष्य से संवाद करती है राष्ट्रवाद, बलिदान और सच्ची स्वतंत्रता पर नई सोच जगाएगी। आने वाली पीढ़ियों के लिए नेताजी के अमर साहस को नई चेतना देगी।यह सिर्फ़ फिल्म नहीं, इतिहास से टकराने का साहस है! क्या आप तैयार हैं उन अनकही सच्चाइयों के लिए?






