Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    यूपी बोर्ड : 5607118 परीक्षार्थी मंगलवार से 7784 विद्यालयों पर देंगे परीक्षा

    By February 17, 2020 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515
    • पिछले वर्ष की अपेक्षा 1,88,638 परीक्षार्थी हैं कम, 570 परीक्षा केंद्रों में भी आयी है कमी
    • नकल विहीन परीक्षा के कारण विद्यार्थियों में आयी कमी
    • परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए हर जिला मुख्यालय पर बना कंट्रोल रूम

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं। पूरे प्रदेश के 27397 विद्यलयों से 5516787 संस्थागत परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 3001960 विद्यार्थी हाई स्कूल के तथा 2514827 विद्यार्थी इंटरमीडिएट के हैं। इसके अलावा 90331 परीक्षार्थी व्यक्तिगत पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 20647 तथा इंटरमीडिएट के 69684 परीक्षार्थी शामिल हैं। परीक्षा केन्द्रों की निगरानी के लिए हर जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है।

    इस वर्ष संस्थागत और व्यक्ति मिलाकर कुल 5607118 परीक्षार्थियों के लिए कुल 7784 विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। यह पिछले साल बनाये गये 8354 केंद्रों की अपेक्षा 570 परीक्षा केन्द्र कम हैं। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में भी 2019 के 5795756 परीक्षार्थियों की अपेक्षा इस वर्ष 1,88,638 परीक्षार्थी कम हैं। इस वर्ष कुल 451 राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जो पिछले वर्ष राजकीय विद्यालयों को बनाये गये 409 परीक्षा केन्द्रों की अपेक्षा 42 अधिक है।

    सवित्त विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने में की गयी कमी

    इसी तरह 3400 सवित्त विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं, जो कि पिछले वर्ष बनाये गये 3372 की अपेक्षा 28 अधिक हैं लेकिन वित्त विहीन विद्यालयों को इस वर्ष परीक्षा केन्द्र बनाने में यूपी बोर्ड ने काफी फूंक-फूंककर कदम उठाया है। इस वर्ष 3933 वित्त विहीन विद्यालयों को ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है, जो कि पिछले वर्ष बनाये गये 4573 परीक्षा केन्द्रों की अपेक्षा 640 कम हैं। इस संबंध में यूपी बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि ज्यादा गड़बड़ी वित्त विहीन विद्यालयों में ही देखने को मिलता है। इस कारण इस वर्ष इसमें काफी सतर्कता बरती गयी है।

    परीक्षार्थियों की संख्या में लगातार हो रही कमी

    यह बता दें कि 2018 के बाद से ही लगातार यूपी बोर्ड में पंजीकृत विद्यार्थियों में कमी देखने को मिल रही है। यदि 2016 से हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत विद्यार्थियों की संख्या पर गौर करें तो 2016 में कुल 68,21,495 विद्यार्थी, 2017 में 60,56,003 विद्यार्थी, 2018 में 66,39,268 विद्यार्थी, 2019 में घटकर 57,95,756 विद्यार्थी, वहीं 2020 में 1,88,638 विद्यार्थियों की संख्या कम रहते हुए 56,07,118 विद्यार्थी रह गये।

    यूपी बोर्ड में हाईस्कूल में 40 विषय, इंटरमीडिएट में 106 विषय

    यूपी बोर्ड में हाई स्कूल में कुल 40 विषय निर्धारित हैं, जिसमें 39 विषयों की लिखित परीक्षा परिषद द्वारा लिया जाता है। एक विषय नैतिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा एवं कुल 25 पूर्व व्यवसायिक ट्रेड विषयों की परीक्षा विद्यालयों द्वारा आंतरिक रूप से ली जाती है। इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 106 विषय और 269 प्रश्न पत्र निर्धारित हैं, जिनमें 105 विषयों की लिखित परीक्षा परिषद द्वारा तथा एक विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा विद्यालयों द्वारा आंतरिक रूप से ली जाती है। इन 105 विषयों में व्यवसायिक शिक्षा के कुल 41 ट्रेड भी सम्मिलित हैं।

    बोर्ड परीक्षा में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं 6,41,138 कम

    इस हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जहां कुल 3124128 छात्र शामिल हो रहे हैं। वहीं छात्राओं की संख्या 2482990 है। अर्थात छात्रों की अपेक्षा छात्राएं 6,41,138 कम हैं। हाइस्कूल में कुल 30,22,607 विद्यार्थियों में बालकों की संख्या 16,60,738 है, वहीं बालिकाओं की संख्या 1361869 है। वहीं इंटरमीडिएट के कुल 25,84,511 विद्यार्थियों में बालकों की संख्या 14,63,390 है। वहीं बालिकाओं की संख्या 11,21,121 है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की कमी के संदर्भ में बोर्ड का कहना है कि नकल विहीन परीक्षा की प्रतिबद्धता के कारण नकल के भरोसे परीक्षा उत्तीर्ण करने की मंशा रखने वाले विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो रहे हैं। इस कारण परीक्षार्थियों की संख्या में कमी हो रही है।

    हाईस्कूल की परीक्षा 03 मार्च, इंटरमीडिएट की 06 मार्च को होगी समाप्त

    मंगलवार से शुरू होकर हाईस्कूल की परीक्षा तीन मार्च को समाप्त होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा छह मार्च को समाप्त हो रही है। वर्तमान में पांच क्षेत्रीय कार्यालयों से परीक्षा केन्द्र का संचालन होना है। इसमें मेरठ द्वारा चार मंडलों के 17 जनपद, बरेली से दो मंडलों के नौ जनपद, प्रयागराज द्वारा पांच मंडलों के 23 जनपद, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा चार मंडलों के 15 जनपद, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर द्वारा तीन मंडलों के 11 जनपदों की परीक्षा का संपादन होना है।

    #UP board exam #यूपी बोर्ड

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading