Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बाल अटल रचनात्मक कार्यशाला में बच्चों ने रखी अपने ‘मन की बात‘

    By January 5, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 682

    पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

    लखनऊ,05 जनवरी। जहाँ कुछ बच्चे रचनात्मकता के आनंद में सराबोर थे वहीं उनके मन में यह सोचकर उदासी थी कि आज रचनात्मक कार्यशाला का समापन दिवस हो जायेगा। अवसर था उप्र भाषा संस्थान द्वारा आयोजित बाल अटल रचनात्मक कार्यशाला के समापन दिवस का। लगभग 200 बाल रचनाकारों के इस रचनात्मक संगम के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. सदानंद गुप्त, विशिष्ट अतिथि डाॅ. सूर्यप्रसाद दीक्षित एवं उप्र भाषा संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष ने माँ शारदे के समक्ष दीपप्रज्वलन करके किया। इसके बाद कार्यशाला के बाल रचनाकारों ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। संस्थान के निदेशक आद्यादत्त त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यशाला के संदर्भदाताओं का अभिनंदन आगंतुक अतिथियों ने किया।

    मुख्य अतिथि सदानंद गुप्त ने कहा कि यहाँ जिस प्रकार बाल रचनाकारों के मन की बातों का रचनाओं के रूप में प्रस्फुटन हुआ है वह निश्चित रूप से सुखद भविष्य का आधार है। विशिष्ट अतिथि डाॅ सूर्यप्रसाद दीक्षित ने कहा कि साहित्य हमारे जीवन का परिष्कार करता है और बाल्यावस्था में यदि साहित्य के संस्कार मिल जाएं तो वे जीवन का उसी के अनुरूप निर्माण करते हैं। उप्र भाषा संस्थान के अध्यक्ष डाॅ.राजनारायण शुक्ल ने कहा कि संस्थान द्वारा प्रथम बार इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है। यह इतना सफल हुआ कि संस्थान भविष्य में इस दिशा में और प्रयास करेगा। इसी के साथ उन्होंने बाल रचनाकारों की रचनाओं को समाहित करते हुये पत्रिका प्रकाशन की इच्छा भी व्यक्त की।

    इससे पूर्व प्रातःकाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लेखन एवं चित्रकला वर्ग के बाल रचनाकारों को विषय दिया गया ‘मेरे मन की बात’। इसी के आधार पर बच्चों ने अपने मन की बात को चित्रों एवं साहित्य की विविध विधाओं में अभिव्यक्त किया। पूरी कार्यशाला में एवं प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कुल दस बाल रचनाकारों को नकद पुरस्कार दिया गया। जिसमें लेखन में सिटी माण्टेसरी स्कूल की कक्षा 7 की शुभांशी श्रीवास्तव, पुलिस माडर्न स्कूल की कक्षा 11 के शनी, माण्टफोर्ट स्कूल की कक्षा 6 के कौशलेन्द्र चैधरी, माण्टफोर्ट स्कूल से कक्षा 9 के वैभव अग्रवाल एवं कक्षा 7 की सान्वी वर्मा को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला में माण्टफोर्ट स्कूल कक्षा 11 के संचित अग्रवाल, लखनऊ पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 की सुहानी चतुर्वेदी, पुलिस माडर्न स्कूल की कक्षा 11 की आदिबा खातून, माण्टफोर्ट स्कूल कक्षा 6 की तनिष्का सिंह, केंद्रिय विद्यालय गोमती नगर की कक्षा 8 की भार्गवी साहू को पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ कार्यशाला के अनुभवों को न केवल संदर्भदाताओं ने साझा किया बल्कि बाल रचनाकारों और अभिभावकों ने भी अपने अनुभव प्रस्तुत किया।

    कार्यक्रम में बाल रचनाकारों ने कार्यशाला के दौरान तैयार की अपनी स्वरचित रचनाओं का प्रस्तुतिकरण किया वहीं चित्रकारियों एवं लिखित कविताओं, कहानियों, संस्मरण, रिपोतार्ज, पत्र आदि की भव्य प्रदर्शनी भी लगायी गयी जिसे देखकर बच्चे, अभिभावक, संदर्भदाता, अतिथियों ने आनंद की अनुभूति की। कार्यक्रम का कुशल संचालन अभिनव बालमन पत्रिका के संपादक निश्चल ने किया।

    कार्यशाला के तृतीय दिवस संस्कृत संस्थान के सहा. निदेशक दिनेश कुमार मिश्रा, जगदानन्द, आशीष, नितेश, वीणा शुक्ला, शादाब आलम, डाॅ. फहीम अहमद, कार्टूनिस्ट दिलीप, चित्रकार रामस्नेही, हर्ष अग्निहोत्री, वीरेन्द्र, श्रीमती पूनम, ऋषभ पाठक, बृजेश, विपिन, रामहेत, शशी, सुधाकर, अनीता शर्मा, डाॅ. सुमन एवं अन्य कर्मचारी व अभिभावक उपस्थित रहें।

    Keep Reading

    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026
    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    September 6, 2026
    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading