लखनऊ, 23 जनवरी। खेल विभाग उप्र के तत्वावधान में 20 से 25 जनवरी तक ’’उत्तर प्रदेश दिवस’’ के अवसर पर राज्य स्तरीय सीनियर पुरूष एवं महिला हाकी प्रतियोगिता का आयोजन पदम्श्री मो. शाहिद सिन्थेटिक हाकी स्टेडियम, विजयन्तखण्ड, गोमतीनगर लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 18 मण्डलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। पुरूष एवं महिला वर्ग में आयोजित किये गये मैचों का विवरण निम्नानुसार हैः
पुरूष वर्ग
- आजमगढ़ मण्डल बनाम इलाहाबाद मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें इलाहाबाद मण्डल 5-0 से विजयी रहा।
- लखनऊ मण्डल बनाम आगरा मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ मण्डल ने आगरा मण्डल को 6-1 गोल से पराजित किया।
- वाराणसी मण्डल बनाम चित्रकूटधाम बाॅदा मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल ने चित्रकूटधाम बाॅदा को 7-0 गोल से पराजित किया।
महिला वर्ग
- वाराणसी मण्डल बनाम अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल ने अलीगढ़ को 8-0 गोल से पराजित किया।
- मुरादाबाद मण्डल बनाम बरेली मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मुरादाबाद मण्डल ने बरेली मण्डल को 4-0 गोल से पराजित किया।
- आगरा मण्डल बनाम इलाहाबाद मण्डल के मध्य खेला गया, जिसमें आगरा मण्डल ने इलाहाबाद मण्डल को शूटआउट के माध्यम से 3-0 गोल से पराजित किया।
- लखनऊ मण्डल बनाम चित्रकूटधाम बाॅदा के मध्य खेला गया, जिसमें लखनऊ मण्डल ने चित्रकूटधाम बाॅदा मण्डल को 2-0 गोल से पराजित किया।
- वाराणसी मण्डल बनाम मुरादाबाद मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें मुरादाबाद मण्डल ने वाराणसी मण्डल को 1-0 से पराजित किया।







