Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    हरिया’ आज ’सच’ बोलेगा तो उसे समाज से, परिवार से और अपने अस्तित्व के खतरे उठाने को मजबूर होना पड़ेगा

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,803

    उर्मिल रंग उत्सव में पहली शाम आज का सच सामने रखने वाली ’हरिश्चन्नर की लड़ाई’ और सम्मानित हुए डा.रस्तोगी, विजय वास्तव व कलाकार

    लखनऊ, 16 जुलाई: दिग्गज अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी, विजय वास्तव व अन्य कलाकारों के सम्मान के साथ तीसरा उर्मिल रंग उत्सव संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में आज से प्रारम्भ हो गया। डा.उर्मिलकुमार थपलियाल फाउण्डेशन पांच दिन तक चलने वाले नौटंकी विधा पर केन्द्रित समारोह का आगाज 40 साल पहले डा.थपलियाल के संगीत, लेखन व निर्देशन में रचित नौटंकी हरिश्चन्नर की लड़ाई के रितुन थपलियाल मिश्रा द्वारा मंच पर उतारे पुनर्प्रयास के साथ हुआ। उत्सव का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया।

     

    अवधी व बृज भाषा के संग हाथरसी और कानपुर नौटंकी शैली की मिली जुली यह प्रस्तुति अतीत के आदर्शों की समसामयिकता पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। इसमें सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की ’लड़ाई’ के कुछ अंश लेकर उसे मास्टर हरिया के जीवन से सहज और सार्थक सम्बन्ध जोड़ने की कोशिश की गयी। देवी के सामने केवल राजा हरिश्चन्द्र के अभिनय के दौरान नहीं बल्कि जीवन में सच बोलने का खतरा मोल लेने का वचन देकर मास्टर हरिया ने न केवल पौराणिक आदर्शों बल्कि आज ’सच्चाई’ की कीमत का मोल आंका है। निर्देशक का प्रयत्न रहा कि नौटंकी का संस्कार न बदले और उसमें आधुनिक रंगशिल्प का घालमेल न हो सके।


    डा.थपलियाल के जन्मदिन पर सम्मानित हुए कलाकार :

    अतिथियों उपमुख्यमंत्री व मुकेश बहादुर सिंह ने जहां वरिष्ठ अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी व विजय वास्तव को उर्मिल रंग सम्मान से अलंकृत किया, वही इस अवसर पर 1984 में इस नौटंकी में काम करने वाले कलाकारों राकेश अग्निहोत्री, देवेश अग्निहोत्री, भूपेंद्र सिंह, राजीव प्रभाकर अवस्थी, शिवाजी आवारा वीरेंद्र रस्तोगी, अश्विनी मक्खन, शोभना जगदीश, रितुन, मनोज जोशी, रूप राज नागर, तूलिका गुप्ता, कविता सोलंकी, विनीता सोलंकी, मधुसूदन व अशोक बनर्जी को भी सम्मानित किया गया। डा.थपलियाल के जन्मदिन पर शुरू हुये उत्सव में उनके साथ रंगकर्मी पीयूष पांडे को भी श्रद्धांजलि दी गयी। लोगों का स्वागत वीना थपलियाल व सत्येन्द्र मिश्र ने किया। उत्सव के दूसरे दिन 17 जुलाई को द्वारिका लोकनाट्य कला उत्थान समिति कौशांबी के कलाकार संतोषकुमार के निर्देशन में नौटंकी ‘केवट के राम’ का मंचन करेंगे।


    निर्देशक का मानना रहा है कि आजकल लोकनाट्यों में जिस ’क्रूडनेस’ को प्रामाणिकता मान लेने का चलन है, उसके लिये शहर के अभिजात्य दर्शक साक्षात व्यवधान हैं। नौटंकी पुरोधा नत्थाराम शर्मा गौड़ व उस्ताद इन्दर मन रचित ’सत्य हरिश्चन्द्र’ उर्फ ’गुलशन का नाग’ के साथ धूमिल व दुष्यन्त कुमार की रचनाओं के कुछ अंश भी इसमें हैं। नाटक में दिखाया गया है कि सच बोलकर परम पद पाने वाले राजा हरिश्चन्द्र की भूमिका निभाने वाला ’हरिया’ अगर आज ’सच’ बोलेगा तो उसे अपने समाज से, परिवार से, अस्तित्व के कैसे खतरे उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

    थपलियाल की डिज़ाइन को यथारूप उतारने के प्रयत्न करते हुए रितुन ने प्रस्तुति के खासकर गायकी पक्ष में अश्विनी मीता पंत का सहयोग लिया। नौटंकी में रंग युगल कबीर पांडे व गौतम रॉय थे तो नटमंडल में अनुश्री जैसल, ओमकार, विमलेश, प्रखर, आयुष, सूरज, सिकंदर व राजवीर शामिल थे। मास्टर हरिया व हरिचन्नर की मुख्य भूमिका में पवन कुमार जैसल के साथ पत्नी व तारामती- मीता पंत, ठेकेदार- वीरेंद्र रस्तोगी, रोहिताश्व व रोहित- कनुश्री जैसल, देवी व बुद्धिजीवी- रितुन, मैनेजर-सागर सिंह, करकट व राशन बाबू- प्रखर द्विवेदी, दमनक व पत्रकार- आयुष श्रीवास्तव, आदिवासी एक व चपरासी- ओमकार पुष्कर, आदिवासी दो- विमलेश कुमार, इंद्र व कमिश्नर- आर्यन शुक्ला, विश्वामित्र- अभिजीत कुमार सिंह, माली व प्रिंसिपल- सत्येंद्र मिश्रा, नेता-ऋषभ पाण्डेय, दरोगा- दुर्गा प्रताप सिंह, संपादक- सिकंदर यादव, विष्णु- प्रतीक कुमार तिवारी, मालन व संस्कृति- प्रख्याति जायसवाल, दलित 1- प्रखर, दलित 2- सूरज बने।
    मंच पार्श्व के पक्षों में संगीत- मीता पंत, कबीर पांडे, हर्षिता आर्या, नक्कारा- मो.सिद्दीक, हारमोनियम- इलियास खान, ढोलक- मुन्ना खान, सेट- मधुसूदन, रंगदीपन- गोपाल सिन्हा का रहा। साथ ही मनीष सैनी, मनोज वर्मा, रोजी मिश्रा, ओमकार, आयुष, सूरज व सागर सिंह का सहयोग रहा। लेखन में डा. थपलियाल को अशोक बनर्जी से भी सहयोग व प्रेरणा मिली थी।

    #Urmila Rang Utsav
    Shagun

    Keep Reading

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deaths of five members of the same family in Noida spark a sensation; talk of hunger and financial distress raises questions.

    नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से सनसनी, भूख और आर्थिक तंगी की चर्चा ने उठाए सवाल

    October 17, 2026
    Major relief for actor Rajpal Yadav from the Supreme Court in a cheque bounce case; court orders the release of his passport.

    चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पासपोर्ट रिलीज करने का आदेश

    October 16, 2026

    दिल की सेहत: खून का गाढ़ापन दूर करने और उसे प्राकृतिक रूप से पतला रखने के आसान उपाय

    October 16, 2026

    नीले ड्रम’ हत्याकांड पर आया फैसला : जैसी करनी, वैसी भरनी

    October 16, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार में RTI के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा के लिए 698.27 करोड़ रुपए आवंटित

    October 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading