Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    उर्मिल रंग उत्सव: ‘केवट के राम’ ने दी विरासत संजोने की प्रेरणा

    ShagunBy ShagunJuly 17, 2024 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 3,187

    कौशांबी के कलाकारों ने संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में किया नौटंकी केवट के राम का दर्शनीय मंचन 

    लखनऊ, 17 जुलाई: आधुनिक भौतिकवादी संसाधनों के दौर में हम अपनी परम्पराओं को नकारते लोक संस्कारों से कितना दूर हो चुके हैं, पर वह हमारी अमूल्य धरोहर हैं। यही विरासत हमें सांसारिक रहते हुये अध्यात्म दर्शन से जोड़ती हैं।

    नयी पीढ़ी को ऐसे ही संदेश देती नौटंकी केवट के राम का दर्शनीय मंचन कौशांबी के कलाकारों ने आज शाम संत गाडगेजी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में किया। उर्मिल रंग उत्सव की दूसरी शाम संतोष कुमार के निर्देशन में द्वारिका लोकनाट्य कला उत्थान समिति की यह प्रस्तुति दर्शकों की भावनाओं को छू गयी।

    डा.उर्मिल कुमार थपलियाल फाउंडेशन की ओर से नौटंकी विधा पर केन्द्रित पांच दिवसीय उत्सव कानपुर शैली की इस नौटंकी की कथा का मूल स्रोत तुलसीदास कृत श्रीरामचरितमानस है। निर्देशक ने स्वयं कथा को चौबोला, बहरेतवील जैसे नौटंकी के छंदों में गढा़ है। श्रीराम, लक्ष्मण व सीता मैया निषाद राज के साथ श्रृंगवेरपुर गंगा तट पर पहुंचते हैं निषाद राज केवट को बुलाते हैं। राम केवट से कहते हैं केवट भैया हमें उसे पार जाना है अपनी नाव लाइए और हमें पार कर दीजिए तभी केवट बोलता है न प्रभु भला मैं अपनी नाव पर आपको कैसे पार करूं कहीं आपकी चरण धूल लगने से मेरी नाव नारी हो गई तो हम सब प्राणी भूखे मर जाएंगे तभी प्रभु श्री राम केवट से कहते हैं मैं आपकी बात को समझा नहीं केवट बोलता है प्रभु मैं अपने नाव पर आपको बैठाने से पहले आपके चरण पखारूंगा, तब मैं अपनी नाव पर आपको बैठाऊंगा। श्रीराम केवट को आदेश देते हैं। केवट पर्वतीय को बुलाता है।

    कठौता लेकर गंगाजल से प्रभु श्री राम के चरणों को धोता है। उसके बाद नाव पर बैठा कर प्रभु श्री राम व लक्ष्मण सीता मैया को पार उतार देता है। प्रभु श्री राम उतराई स्वरूप मणि मुंदरी देते हैं। केवट नहीं लेता और कहता है- हे प्रभु! मैं गंगा किनारे का केवट हूं और आप भव सिंधु के केवट हैं। जब मैं आपके परम धाम को आऊंगा, आप भी मुझे भवसागर पार करा दीजिएगा। हिसाब बराबर हो जाएगा।

    मंच पर राम के रूप में राम प्रसाद के साथ लक्ष्मण- विजय कुमार, सीता- दिनेश कुमार, सुमंत- संतोष, केवट- लालू प्रसाद, पर्वतीय- रतन कुमार, मंगरुआ- राकेश कुमार, निषाद राज- संतोष चौधरी व उद्घोषक- घनश्याम गौतम बने थे।

    हारमोनियम पर संतोष कुमार, नक्कारे पर संदीप कुमार के साथ अन्य वाद्यों पर संतोष, अशर्फीलाल व झींगई लाल थे। वस्त्र विन्यास आत्माराम की व रूपसज्जा राजकिशोर उपाध्याय की रही।

    #उर्मिल रंग उत्सव
    Shagun

    Keep Reading

    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    "Books focus the mind and connect it with traditions" - Brajesh Pathak; Isha-Misha Ratan's Kathak performance captivated the audience

    ‘पुस्तकें मन को एकाग्र कर परंपराओं से जोड़ती हैं’-ब्रजेश पाठक; ईशा-मीशा रतन की कथक प्रस्तुति ने मोहा मन

    'Bazm-e-Khwateen' Organized on Gandhi Jayanti: Message of Truth, Non-violence, and the Composite Culture of 'Ganga-Jamuni Tehzeeb' Resonates at Firangi Mahal

    गांधी जयंती पर ‘बज़्म-ए-ख़्वातीन’ का आयोजन: फिरंगी महल में गूंजा सत्य, अहिंसा और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संदेश

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading