उर्वशी रौतेला मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की जज बनने वाली पहली अभिनेत्री
मुंबई: बॉलीवुड की चमकती सितारा उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर भारत का नाम वैश्विक मंच पर ऊंचा किया है। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 को लगातार तीसरी बार जज करने वाली पहली और एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं।
उर्वशी रौतेला ने भारतीय मनोरंजन जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 को लगातार तीसरी बार जज करने वाली पहली अभिनेत्री बन गई हैं, जो एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
इस खास अवसर को उर्वशी ने अपनी इंडस्ट्री में 10 साल की शानदार यात्रा के जश्न के रूप में मनाया। गर्व और भावुकता के साथ उन्होंने कहा, “दो बार मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज हासिल करने से लेकर इसे तीन बार जज करने तक, मेरा सफर भारत की खूबसूरती, ताकत और सम्मान का प्रतीक है। आज मैं सिर्फ प्रतियोगियों को नहीं, बल्कि भारत के सुनहरे भविष्य को देख रही हूँ।”
”वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उर्वशी ने अपनी अनुभवी और प्रेरक उपस्थिति से न केवल ज्यूरी को प्रभावित किया, बल्कि प्रतियोगियों को भी प्रेरित किया। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें युवा महिलाओं के लिए एक रोल मॉडल बनाया है।छोटे शहर से निकलकर मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीतने और अब उसी मंच पर जज की भूमिका निभाने तक, उर्वशी ने साबित किया है कि दृढ़ निश्चय और बड़े सपनों के साथ कुछ भी असंभव नहीं। उनकी यह यात्रा हर उस महिला के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को जमीं पर उतारने का जिगर रखती है।






