मुंबई : ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने थाईलैंड में हाल ही में हुए कॉन्सर्ट के लिए 7 करोड़ रुपये की शानदार फीस लेकर अपनी स्टार पावर का प्रदर्शन किया। इस धमाकेदार शो में दुनिया भर से हजारों प्रशंसकों ने उनकी शानदार परफॉर्मेंस का आनंद लिया और उन्हें ‘ब्रह्मांड की रानी’ का खिताब दिया।कॉन्सर्ट में उर्वशी ने बॉलीवुड के हिट गानों और ऊर्जावान डांस मूव्स के साथ मंच पर आग लगा दी।
दर्शकों का उत्साह चरम पर था, जो उनके नाम के बैनर लहराते हुए और नारे लगाते हुए दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रशंसक उनकी प्रतिभा और वैश्विक आकर्षण की जमकर तारीफ करते नजर आए।
उर्वशी रौतेला ने थाईलैंड कॉन्सर्ट के बाद बोलीं –
अभिनेत्री और जूरी सदस्य उर्वशी रौतेला ने कहा, “प्रतियोगिता बहुत कठिन थी, लेकिन विजेता हमारे साथ हैं। यह मेरी 10वीं वर्षगांठ भी है। हमें बहुत खुशी है कि हमें हमारी विजेता मिल गई हैं… वह निश्चित रूप से मिस यूनिवर्स में हमें गौरवान्वित करेंगी…”
उर्वशी की यह परफॉर्मेंस न केवल एक कॉन्सर्ट थी, बल्कि एक उत्सव की तरह थी, जिसने उनके आत्मविश्वास और मंचीय उपस्थिति को उजागर किया। हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर वह भारत का नाम ऊँचा कर रही हैं, और यह कॉन्सर्ट उनके वैश्विक प्रभाव का एक और प्रमाण है।







