बॉलीवुड में लग्जरी और स्टाइल का डबल डोज
मुंबई : हाल के दिनों में बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों ने फैशन और सोशल सर्किट में अलग-अलग अंदाज से सुर्खियां बटोरीं।
उर्वशी रौतेला ने नंबर 7 को अपनी पहचान से जोड़ा। उन्होंने ₹7 करोड़ की एक्सक्लूसिव काउचर ड्रेस पहनी, जो बेलारूस की डिजाइनर दशा ने तैयार की थी। यह गोल्ड और डायमंड से बनी थी।

उसी ‘सात’ के साथ रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2025 में सऊदी अरब में उन्होंने ₹7 लाख की डिजाइनर आउटफिट कैरी की। दोनों लुक्स में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लग्जरी और ग्लैमर का मेल दिखा।
काशिका कपूर का डबल ग्लैमर अटैक, स्टार पार्टी हो या हाई-फैशन इवेंट, हर जगह छाईं काशिका कपूर

दूसरी ओर काशिका कपूर ने दो मौकों पर ध्यान खींचा। बॉलीवुड निर्माता आनंद पंडित की 62वीं बर्थडे पार्टी में उनकी एंट्री और अजय देवगन, नील नितिन मुकेश जैसे सितारों के बीच पोज ने चर्चा बटोरी। वहीं एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में ब्लैक ट्यूब ड्रेस में मिनिमल एक्सेसरी और स्लीक सिल्हूट के साथ उन्होंने टाइमलेस लुक पेश किया। दोनों अभिनेत्रियां अलग-अलग तरीकों से मुंबई की ग्लैमरस दुनिया में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं।






