बलिया जिले की वोटर लिस्ट में दर्ज है नाम उनका, जिला प्रशासन ने लिया वोटर लिस्ट बनाने वाले के खिलाफ एक्शन
नई दिल्ली, 28 अगस्त 2018: बॉलीवुड सनसनी सनी लियोन भले ही मुंबई में रहती हो लेकिन उनकी मौजूदगी यूपी के बलिया जिले की वोटर लिस्ट में नाम के रूप में दर्ज है। यही नहीं इसके अलावा हिरन और कबूतर की तस्वीर भी इस लिस्ट में मौजूद है। बता दें कि जिला प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बनाई जा रही है इस मतदाता सूची में कई गंभीर गड़बड़ी के खुलासे के बाद एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए जिला प्रशासन ने उसकी सेवा समाप्ति की सिफारिश की है।
अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने एजेंसी को बताया कि डाटा ऑपरेटर विष्णु वर्मा ने स्थानांतरण से नाराज होकर बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 7 नामों में गड़बड़ी करते हुए मतदाता के फोटो के स्थान पर सनी लियोन, हाथी, मोर और कबूतर की फोटो लगा दी है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने 361 बलिया नगर सामान्य विधानसभा क्षेत्र के मतदाता पुनरीक्षण सूची 2018 के पृष्ठ संख्या 23 क्रमांक 9060 28786 दुर्गावती सिंह के नाम के सामने सनी लियोन का फोटो लगा दिया है।







