आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई 2018
लखनऊ-12 मई 2018। संयुक्त आयुक्त/उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र लखनऊ श्री सर्वेश्वर शुक्ला ने ने जानकारी दी है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्पेशल कम्पोनेन्ट योजनान्तर्गत जनपद लखनऊ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों को स्वरोजगार स्थापित करने के उद्देश्य से कुशलता (तकनीक) बढ़ाने हेतु 4 माह का प्रथम बैच का सामूहिक प्रशिक्षण जिसके अन्तर्गत कम्प्यूटर, सिलाई व कढ़ाई का सैद्धान्तिक प्रशिक्षण तथा 03 माह का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण हेतु अर्हता अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष, तकनीकी ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आठवीं पास अनिवार्य है। उन्होने बताया कि अभ्यर्थी सादे कागज पर नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि, वांछित ट्रेड, का नाम फोटो सहित शैक्षिक योग्यता एवं जाति प्रमाण पत्र वे अन्य संलग्नको सहित कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यत प्रोत्साहन केन्द्र लखनऊ में 31 मई 2018 तक लमा कर सकते है। अभ्यर्थियों का चयन गठित समिति द्वारा साक्षात्कार द्वारा किया जायेगा।







