लखनऊ, 26 जनवरी 2019: युवाओं के लिए खुशखबरी है यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 672 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी हो गया है। सहायक चकबंदी अधिकारी के 94, राजस्व निरीक्षक के 26 अपर जिला सूचना अधिकारी हिंदी के 11 विपणन निरीक्षक के 194 , पूर्ति निरीक्षक के 151 सहायक उद्यान निरीक्षक के 89 अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत 107 पदों के लिए विज्ञापन जारी हो चुके हैं। पदों के लिए रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी को शुरू होगा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी रखी गई है।







