Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    51216 सिपाहियों की भर्ती अगले माह, एक नवम्बर से शुरू होगी प्रक्रिया

    By October 20, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 531
    • 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित 42000 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए 25 व 26 को होगी, दोबारा परीक्षाप्रमुख सचिव गृह व डीजीपी ने इन भर्तियों के बारे में दी जानकारी
    • नागरिक पुलिस में 32000 व पीएसी बल में 19216 जवानों की होगी भर्ती 

    लखनऊ, 20 अक्टूबर 2018: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस बल में अगले महीने बम्पर भर्तियां करने की घोषणा की है। इसके तहत 51216 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती की प्रक्रिया एक नवम्बर से शुरू होगी। इस बार 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 42000 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए जून में निरस्त हुई परीक्षा की तारीख घोषित की गयी है। यह परीक्षा 25 व 26 अक्टूबर को होगी।

    एक से 30 नवम्बर तक जमा होंगे आवेदन: एनेक्सी स्थित मीडिया सेंटर में बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव गृह अरविन्द कुमार व पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता कर पुलिस बल में भर्ती के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 51216 पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिसमें नागरिक पुलिस में 32000 व पीएसी बल में 19216 जवानों की भर्ती होगी। इसके लिए एक से तीस नवम्बर तक आवेदन जमा होंगे।आवेदन पत्रों की जांच-पड़ताल का कार्य दिसम्बर में पूरा कर लिया जाएगा।

    चार व पांच जनवरी को होगी लिखित परीक्षा: इसके बाद भर्ती के लिए लिखित परीक्षा चार व पांच जनवरी, 2019 को होगी और परिणाम हर हाल में जून के अन्त तक घोषित होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस बल में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए 20 प्रतिशत पद उनके लिए आरक्षित होंगे। भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ लिखित परीक्षा होगी, इंटरव्यू नहीं होगा। भर्तियां एजेंसियों के माध्यम से करायी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि गत जून में 42000 सिपाहियों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर परीक्षा रद्द कर दी गयी थी। अब यह परीक्षा 25 व 26 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

    29000 रंगरूट पुलिसकर्मी कर रहे ट्रेनिंग: प्रदेश पुलिस के विभिन्न ट्रेनिंग सेंटरों में करीब 29000 पुलिसकर्मी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इनमें 20134 पुरु ष कांस्टेबिल, 5341 महिला कांस्टेबिल एवं 3828 पीएसी जवान शामिल हैं।

    74 पीएसी वाहिनियों में दूर होगी जवानों की कमी : प्रदेश में पीएसी में जनशक्ति की भारी कमी थी। जवानों की कमी के चलते 74 पीएसी वाहिनियां बंदी की कगार पर पहुंच गयी थीं। 273 पीएसी कंपनियों में से 74 में गिनती के पुलिसकर्मी थे। नयी भर्तियां होने से जल्द ही इन वाहिनियों को जनशक्ति उपलब्ध करा कर पुनर्जीवित किया जा सकेगा।

    अग्निशमन में 1924 व कारागार विभाग में 3638 पदों पर होगी भर्ती: प्रदेश में अग्निशमन व कारागार विभाग में भी भर्तियां होंगी। अग्निशमन विभाग में अग्निशमन अधिकारी के 1924 पद भरे जाएंगे। इसके अतिरिक्त बंदी रक्षक के 3638 पदों पर भी भर्ती होगी। इन पदों के लिए पांच नवम्बर से चार दिसम्बर तक आवेदन मांगे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 10 जनवरी, 2019 को होगी व परिणाम जुलाई में घोषित किया जाएगा।

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading