Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»festival

    डिजिटल झांकी में कृष्ण ने बचायी द्रौपदी की लाज

    By September 6, 2018Updated:September 6, 2018 festival No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 679
    • 7 सितम्बर को होगा श्री राधा कृष्ण का नौका विहार प्रसंग
    • बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में जलवा बिखेरा
    लखनऊ, 06 सितम्बर 2018: मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड न्यू गणेशगंज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं डिजिटल मूविंग झांकियों की श्रृखंला में बृहस्पतिवार को द्रौपदी की चीर रक्षा की झांकी एवं सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस में जादूगर ए.के. चौबे द्वारा जादू का प्रदर्शन व बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। झांकी संयोजक ने जानकारी दी कि 7 सितम्बर को श्री राधा कृष्ण का नौका विहार प्रसंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।
    उन्होंने कहा कि शेर के डर से दीवार पर चढ़ना थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट बच्चों को सबसे ज्यादा अपने ओर आकर्षित कर रही थी। क्या छोटे-बड़े सभी सेल्फी की होड़ मच गयी। 6 दिन बदलने वाली झांकी, शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लाइव परफॉमेंस कलाकारों के द्वारा किया जाता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात 12 बजे तक चलेगा।
    द्रौपदी की चीर रक्षा की झांकी में जब राजमहल में कौरवों व पांडवों के मध्य चौसर खेल में पांडवों में ज्येष्ठ भाई अपना संपूर्ण राज्य, अपने भाइयों व अंत में दौपदी को भी दांव पर लगा बैठे। उनके हारने पर कौरवों में से दुःशासन द्रौपदी को बाल पकड़कर घसीटेते हुए भरी सभा में ले आये, बलपूर्वक वस्त्र खींचना प्रारम्भ किया। तब द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया। हे केशव ! कौरव मेरा अपमान कर रहे हैं। हे नाथ मुझ शरणागत अबला की रक्षा कीजिये। जब तक हम माया मोह, लोभ, वैभव, अहम का त्याग नहीं करेंगे और अपना सर्वस्व नहीं देते है। तब तक भगवान नहीं दर्शन देते है। जब हम इन चीजों को छोड़ दे, तभी भगवान के कृपापात्र बन जाते है। द्रौपदी की करूण पुकार सुनकर कृपालु श्रीकृष्ण ने अबला के वस्त्र के इतना बड़ा कर दिया कि दुःशासन वस्त्र खींच-खीचते थक-हार गया।
    तब द्रौपदी की चीर रक्षा कृपालु कृष्ण ने की। इस मार्मिक व हृदय विदारक दृश्यों को डिजिटल मूविंग झांकियों एवं एलईडी लाइटों के माध्यम से दृश्यों का सजीव व जीवंत किया गया। वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक संध्या लाइव परफॉमेंस के अंतर्गत जादूगर ए.के. चौबे ने अपने जादू का प्रदर्शन किया। सभी को जादू की दुनिया में गये जहां उन्होंने कागज से फूल बनाना, नोट बनाना, ताश के नम्बरों को इधर-उधर करना, गागर में सागर भरना इत्यादि जादू का प्रदर्शन किया। हैरतअंग्रेज जादू प्रस्तुत कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या ऐसा भी हो सकता है। सभी को अपने जादू के माध्यम से आपस में प्रेम सौहार्द एवं भाईचारा, एकता में बल, संगठन की शक्ति जैसे संदेश दिये।
    काकुर, जान्हवी, श्वेता, नकुल, भूमि, परी, शिक्षा, पीहू, प्रज्ञा एवं अन्य नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक लोकगीत, देशभक्ति, भक्ति पर डांस पे चांस मारते नजर आए। सैकड़ों बच्चों ने मंच से अपने हुनर का जलवा दिखाया और अपनी प्रतिभा को बाहर निकाला, यह मंच उन सभी बच्चों को मौका देता है जिनको कहीं मौका नहीं मिल पाता। सभी बच्चों ने नृत्य से सभी दिल जीत लिया।
    अन्य झांकियों में मयूर झूला झूलते राधा कृष्ण, अमरनाथ में तांडव करते शिव, हनुमानजी ने सीना चीरकर राम सीता की छवि दिखाने, तुलसीदासजी द्वारा रामायण पाठ करते, बंदर संग मादारी, सपेरा, भालू का नाच दिखाया गया। आयोजन स्थल पर थ्रीडी सेल्फी प्वाइंटों में 20 फीट ऊंचा शिवलिंग, आग उगलते डायनासोर, शेर के भी थ्रीडी सेल्फी प्वाइंट पहली बार बनाये गये। इसके साथ ही विशाल झरना और पहाड़ों में माता का भव्य दरबार, राम भक्त हनुमान और महादेव भी दिखेगें।
    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
    डिजिटल झांकी में कान्हा करेंगे अघासुर का वध
    https://shagunnewsindia.com/festival-sir-krishna-janma-austmi-5-sept/

    Keep Reading

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’: युवाओं को मिलेगा हुनर का नया सहारा

    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Diplomatic lessons for India from Meloni's 'self-respect'

    मेलोनी के ‘स्वाभिमान’ से भारत के लिए कूटनीतिक सबक

    June 30, 2026

    दिलों को जीतने और दंगाइयों को झुकाने का नाम है राजकुमार अग्रवाल, IPS की नई पारी की शुरुआत

    June 29, 2026
    Uproar in Ayodhya: 3-day ultimatum to 'donation thieves'; ₹5 lakh fine for contesting the case—Bar Association's stern declaration.

    अयोध्या में बवाल: चंदा चोरों को 3 दिन का अल्टीमेटम, केस लड़ने पर 5 लाख जुर्माना, बार एसोसिएशन का सख्त ऐलान

    June 29, 2026
    Scorching heat in Kashi; residents turn to appeasing Lord Indra

    काशी में भीषण गर्मी, इंद्र देव को मनाने उतरे काशीवासी

    June 28, 2026
    Children spread colors in the 'School of Happiness'; block printing activity enhances children's creative skills.

    खुशियों की पाठशाला में रंग बिखेरे बच्चों ने, ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी से निखरा बच्चों का रचनात्मक कौशल

    June 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading