ड्रोन से तेंदुए की जा रही है लोकेशन पता
लखनऊ, 16 फरवरी। आशियाना के औरंगाबाद क्षेत्र में छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने उस पर ड्रोन से नज़र रखने के साथ ही एरिएल कांबिंग शुरू की है। ड्रोन की मदद से तेंदुए की लोकेशन पता की जा रही है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने अब सेना, मेट्रो और एलडीए से भी मदद मांगी है। इन तीनों विभाग से जाल मांगकर डबल लेयर बैरीकेडिंग कर दी गई है। इसके अलावा तीन पिंजड़े भी अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए हैं।

वहीं, लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मैदान के किनारे बैरीकेडिंग लगा दी गई है ताकि कोई आसपास न आ सके। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि जब तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी तो वह भागेगा, इसलिए जनता को दूर रखा गया है।
गौरतलब है कि आशियाना के औरंगाबाद खालसा कॉलोनी में गुरुवार सुबह तेंदुआ घुस आया था। तेंदुए ने एक महिला समेत चार लोगों पर हमला किया था। जख्मी होने वालों में जू का एक कर्मचारी भी है।

लखनऊ के औरंगाबाद,आशियना क्षेत्र में तेंदूए का आतंक काफी जोर पकड़ चुका है। सुबह से वन विभाग की टीम उसे पकड़ने की जद्दोजहद में लगी, लेकिन अभी तक कामयाबी उसे नहीं मिल सकी है यही कारन है कि जनता में खौफ का माहौल है और BBAU के छात्रो में भी खौफ का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग व जू की टीम ने दल-बल के साथ इलाके में डेरा डाल दिया था। यहां दर्जनों की संख्या में पड़े सीवरेज पाइप के चलते जू की रैपिड रेस्क्यू टीम को दिक्कतें आ रही है।
बता दें कि अभी दो दिन पहले ही तेंदुआ सड़क के किनारे चल रही कार के पास दिखा था गाड़िया रुकते ही वह पास की झाड़ियों में घुस गया था जिसके बाद ‘तेंदुआ आया’ का आतंक फ़ैल गया।

https://www.facebook.com/basant.kanaujiya/videos/1049922348490668/?t=3
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/picture-gallery-leopard-terror-in-chihat/
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/leopard-come-in-sent-fransis-school/







