लखनऊ, 04 अक्टूबर 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज के विद्यर्थियो ने हमारा शहर साफ हो, इसमें हमारा हाँथ हो, के गगनभेदी नारे के साथ पदयात्रा निकाली। राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई द्वारा आयोजित स्व्च्छता जागरूकता रैली महाविद्यालय से शुरू होकर अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क तक गई। लौटकर महाविद्यालय में रैली स्वच्छता संगोष्ठी में बदल गई। इसमें प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति का निजी और सामाजिक कर्तव्य है। इसके प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए।
रैली में के संयोजक डॉ बृजभूषण यादव, डॉ उषा देवी, और डॉ शहादत थे। इस अवसर पर डॉ राजीव शुक्ला, डॉ अमित वर्धन, डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ मनीष श्रीवास्तव,डॉ आलोक भरद्वाज, डॉ नरेंद्र सिंह,डॉ आरके यादव,डॉ जितेंद्र पाल,डॉ सौरभ पालीवाल,सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।






