लखनऊ, 07 नवंबर 2018: रविन्द्रपल्ली स्थित कालीबाड़ी मंदिर में बंगाली समुदाय की ओर से परंपरागत उत्साह के सात राजराजेश्वरी मां की आराधना का समारोह आयोजित किया गया। प्रातः पुष्पांजलि के साथ समारोह प्रारंभ हुआ। इसके बाद बलिदान, हवन,भोग निवेदन,आरती अनुष्ठान हुए।
शाम को आकाशवाणी कोलकाता के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किये। इस अवसर पर आयोजक मंडल के अरुण घोष, रंजना बनर्जी,शिवाशीष घोष,गोपाल चक्रवर्ती, उशोषी घोष सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।







