Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»लखनऊ

    ‘बलिदान दिवस’ पर महापौर ने युवाओं को जागरूक एवं स्मार्ट बनाने का दिलाया संकल्प

    By March 23, 2018 लखनऊ No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 567

    अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के ‘बलिदान दिवस’ पर महापौर ने युवाओं को लखनऊ को स्मार्ट सिटी में प्रथम स्थान दिलाने के लिए आगे आने का अवाहन किया

    लखनऊ, 23 मार्च। अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के ‘बलिदान दिवस’ पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए महापौर संयुक्ता भाटिया व जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा की उपस्थिति में विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा उनका स्मरण करते हुए नमन किया गया। महापौर ने कहा कि हमारे वीर शहीदों ने एक महान भारत का सपना संजोया था जिसमे भारत एक सुदृढ़ एवं उच्च आदर्शों वाला देश बन कर विश्व को नई दिशा दे।
    महापौर ने युवा क्रान्तिकारियों के बलिदान दिवस पर युवा पीढ़ी से आवाह्न करते हुए लखनऊ शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं स्मार्ट बनाने का संकल्प दिलाया। महापौर ने पूछा “क्या आप SMART हैं’, ” क्या आप के स्मार्टफोन में स्वच्छता ऐप है” जिसका युवाओं ने तिरंगा लहरा कर बुलंद ‘हाँ’ के साथ उत्तर दिया।
    उन्होंने कहा कि आज संचार माध्यम का युग है हर युवा के हाथ में स्मार्टफोन है, सोशल मीडिया के विभिन माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक एवं स्वच्छता ऐप् द्वारा हम स्वयं एवं दूसरों में अपने कर्तव्यबोध को जगा सकते कर नई आशा का संचार कर सकते हैं। आज जरूरत है कि हर व्यक्ति के मोबाइल में स्वच्छता ऐप् डाउनलोड हो और जहां कहीं भी गंदगी दिखे उसका फोटी खींचकर शिकायत रजिस्टर कराएं जिससे अधिकारी की जवाबदेही तय हो जाती है और 24 से 72 घंटे के अंदर उसका निस्तारण अनिवार्य हो जाता है। चूंकि इसकी मोनिटरिंग भी होती है इसलिए अधिकारी इसको नज़रंदाज़ नहीं कर सकते। आज ‘बलिदान दिवस’ के अवसर पर हमको भी आजादी के दीवानों की उस दीवानगी को अपने अंदर जगाना है और लखनऊ को स्मार्ट बनाना है। स्मार्ट सोच के साथ ही लखनऊ को स्मार्ट सिटी की रेस में नंबर एक बनाया जा सकता है।
    एक पत्रकार के प्रश्न पर की महापौर ने आज का दिन ही क्यों चुना आदरणीय महापौर ने जवाब दिया कि जिस प्रकार इन वीर शहीदों ने अपने आत्मसम्मान को राष्ट्रीय सम्मान के साथ जोड़कर देखा और अपने सर्वस्व न्योछावर कर दिया उसी प्रकार उनसे प्रेरणा लेते हुए आज इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि अपनी और अपने इस महान शहर की स्वच्छता को अपने आत्मसम्मान से जोड़कर देखें और अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं।

    इसी क्रम में लखनऊ नगर निगम के तत्वाधान में ‘स्मार्ट लखनऊ सप्ताह’ के नवीन विचार को धरातल पर उतारते हुए 1090 चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में नवयुवक एवं नवयुवतियां सिर पर तिरंगी पगड़ी बांधे शहीद भगत सिंह की टी-शर्ट पहन हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय जयकार करते हुए एकत्र हुए। इस अवसर पर युवाओं द्वारा ‘जागो यात्रा’ (बाइक रैली) निकाली गयी जिसको महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया एवम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। जागो यात्रा रैली शहीद स्मारक होते हुए चौक स्टेडिम पर समाप्त हुई जिसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रैली का उद्देश्य नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर दूसरों को भी शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं स्मार्ट बनाने हेतु प्रेरित करना रहा।

    इस अवसर पर नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, पार्षद रमेश कपूर बाबा, विनोद मौर्य, रजनीश गुप्ता, राजेश मालवीय, साधना वर्मा, नागेन्द्र चौहान, मोनू कनौजिया सहित अन्य पार्षद एवं विभिन्न व्यापारी संगठनों के अध्यक्ष एवं महामंत्री समेत सैकड़ो व्यापारी प्रमुखता से अमरनाथ मिश्रा, संदीप बंसल, विनोद अग्रवाल, पवन मनोचा, प्रदीप बंसल, सुमित गुप्ता समेत अनेक व्यापारी नेता एवं प्रख्यात शिक्षाविद जगदीश गांधी समेत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिओं ने हिस्सा लिया। युवाओं को टी-शर्ट एवं पगड़ी स्पॉन्सर करने वाले ओमैक्स सिटी के निदेशक मुकेश कुमार भी इस महान मौके पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता अभिषेक खरे ने किया।

    Keep Reading

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading