लखनऊ, 19 जुलाई 2018: राजधानी के वाजिद अली शाह चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों के लिए मायूस होने वाली खबर है। चिड़ियाघर की शान रहे 18 वर्षीय बाघ शिशिर की बुधवार को मौत हो गई वह पिछले 15 दिनों से बीमार चल रहा था। बुजुर्ग होने की वजह से उसके दांत और पंजे गिर चुके थे। इस वजह से वह ठीक से खाने और चलने में असमर्थ था।
15 दिन से बीमार चल रहे शिशिर की बुधवार मौत हो गई। 5 डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। जिसमें उसकी मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होना बताया गया है। तेज सिंह यादव मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी लखनऊ, अशोक कश्यप, ए के द्विवेदी, आशीष सिंह सहित कई चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।







