Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    लखनऊ को ‘स्टार्टअप हब’ में बदलने जा रही है यूपी सरकार

    By May 6, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 588

    लखनऊ, 6 मई: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश सरकार यू.पी./लखनऊ को विश्व पटल पर एक नए स्टार्टअप हब के रूप में विकसित करने जा रही है। प्रदेश सरकार, व्यवसायिक के साथ नए उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए अपनी नई स्टार्टअप नीति के साथ बिलकुल तैयार है। यूपी में खास कर लखनऊ में स्टार्ट-अप तंत्र को विकसित करने के उद्देश्य के साथ लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन, केपीएमजी (यूपी स्टार्ट-अप पॉलिसी के लिए पीआईयू पार्टनर) और उत्तर प्रदेश सरकार के आई टी विभाग के संयुक्त सहयोग से ‘लखनऊ को स्टार्टअप हब बनाना‘ नामक एक पैनल चर्चा का आयोजन किया गया है।

    कार्यक्रम का आयोजन शनिवार सुबह लखनऊ के योजना भवन में आयोजित किया गया जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आये पैनलिस्ट जिनमे इनक्यूबेटर, सलाहकार, निवेशक और नीति निर्माताओं ने अपने विचार रखे। चर्चा के बाद नए उभरते हुए उद्यमियों और स्टार्टअप की दुविधाओं और प्रश्नों के लिए संवाद सत्र का भी आयोजित किया गया। भारतवर्ष से आये शीर्ष पैनलिस्टों ने इस बात पर जोर दिया कि किस तरह प्रदेश सरकार यूपी में स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए लगातार काम कर रही हैं और स्टार्टअप को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में बताया।

    यूपी सरकार लखनऊ में देश का सबसे बड़ा इनक्यूबेटर स्थापित करने जा रही है: संजीव सरन

    इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के आईटी विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संजीव सरन ने बताया कि प्रदेश सरकार लखनऊ में देश का सबसे बड़ा इनक्यूबेटर स्थापित करने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने सिडबी (लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ इंडिया) की सहायता से 1000 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड भी स्थापित किया है। जो एक प्रमुख निधि एजेंसी के रूप में कार्य करता है। वित्त वर्ष 2018-2019 के लिए स्टार्टअप के लिए सरकार द्वारा 250.00 करोड़ रु की धनराशि बजट में आवंटित भी हो चुकी है।

    फोटो: आज़म हुसैन

    श्री सरन ने यह भी साझा किया कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के सभी 18 डिवीजनों में स्टार्टअप कार्यशालाएं भी आयोजित करेगी। नए स्टार्टअप्स का मार्गदर्शन के लिए 100 सलाहकारों का एक पैनल भी बनाया गया है। राज्य सरकार द्वारा भत्ते का भी प्रावधान रखा गया है। सरकार ने एक स्टार्टअप हेल्पलाइन-0522-2286808, 2286809, 2286812, 4120202 और पोर्टल भी शुरू कर दिया है: http://itpolicyup-gov-in/
    लीड्स के एम डी श्री कुमार रंजन, ने इस बात पर जोर दिया कि अच्छे व्यापार बिजनेस आईडिया को न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी विकसित किया जा सकता है। श्री रंजन ने बिजनेस को बढ़ाने और धन जुटाने के सुझावों को साझा किया। लीड्स ने बाजार में 6 अग्रणी स्टार्टअप कंपनियों को प्रोत्साहन दिया है।

    आईआईटी बीएचयू से प्रो. परितोष त्रिपाठी ने समझाया कि अवध में कौन से व्यवसाय किये जा सकते हैं पहले उनकी पहचान करना जरूरी है। इसके अलावा नई स्टार्टअप नीति से कारीगरों और किसानों को कैसे फायदा हो सकता है, इस पर भी जोर दिया। किसी भी व्यवसाय को विकसित करने के लिए स्टार्टअप नेटवर्क बनाना अत्यंत आवश्यक है।

    Keep Reading

    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    Two separate events in Lucknow on the 80th Independence Day; a message of patriotism and unity.

    लखनऊ में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दो अलग-अलग आयोजन, देशभक्ति और एकता का संदेश

    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading