फिल्म निर्माण पर हुई चर्चा
लखनऊ, 09 जून। लखनऊ में शनिवार को फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने सीएम योगी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान संजय दत्त ने मोदी सरकार के 4 साल के कामकाज की किताब सीएम योगी को भेंट की। बता दें कि संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं फिल्म निर्माण को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई।
बता दें कि बीजेपी संपर्क फॉर समर्थन के जरिए पीएम मोदी के चार साल के कार्यकाल को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। इसके तहत बीजेपी उम्मीद कर रही है कि पार्टी को लोकसभा चुनाव में पहले जैसा समर्थन मिल सके। संपर्क से समर्थन की राह में चल रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने मुंबई में कई फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की थी।
इसी कड़ी में बीजेपी को लोकसभा में जीत दिलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अभिनेता संजय दत्त इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं। वे लखनऊ से सटे बाराबंकी में अपनी आने वाली फिल्म प्रस्थानम के लिए शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में मनीषा कोइराला उनकी पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में संजय के अलावा जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं।







1 Comment
I like the valuable information you supply to your
articles. I’ll bookmark your weblog and test again here regularly.
I am relatively certain I will learn many new stuff right here!
Good luck for the following!