लखनऊ, 23 जनवरी 2019: सुभाष चन्द्र बोस ने देश के लिए खून देने का आह्वान किया था। वह ब्रिटिश दासता का दौर था। लेकिन देश व समाज के लिए खून देने को सदैव तत्पर रहना चाहिए। उनकी जयंती पर यह सन्देश विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई और लॉयन्स क्लब उपकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में शिक्षकों व विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इसके अलावा निशुल्क डायबटीज परीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो धर्म कौर, सेवा योजना प्रभारी उषा देवी, बृजभूषण यादव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, अमित वर्धन, दीप किशोर श्रीवास्तव, शशिकांत त्रिपाठी,आलोक भरद्वाज, आरके यादव, नरेंद्र सिंह, हनीफ, विभा जौहरी,गीता कपिल,प्रभा गौतम, ममता भटनागर, सुरभि शुक्ला, दिनेश मौर्य, जितेंद्र पाल,शांतनु श्रीवास्तव ,कौटिल्य श्रीवास्तव, राजू कश्यप,गीतेश गुप्त, बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।






