लखनऊ, 20 फरवरी-2018: 27 फरवरी 2018 को प्रातः 10.30 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लालबाग एलडीए परिसर लखनऊ मण्डल लखनऊ में ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। यह जानकारी आज सहायक निदेशक (सेवा.) लखनऊ मण्डल लखनऊ ने मीडिया की प्रेस रिलीज़ के माध्यम से दी।
उन्होने बताया कि रोजगार मेले में इण्टर स्तर की 650 रिक्तियाॅं, स्नातक स्तर की 100 रिक्तियाॅं एवं एमबीए स्तर की 40 रिक्तियाॅं विभिन्न प्राइवेट कम्पनियों के माध्यम से अधिसूचित हुई है। जिसमें आवेदन करने की न्यूनतम् आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के मध्य है। उन्होने बताया कि सेवायोजन वेबसाइट विभाग के पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in/ पर आनलाइन आवेदन करने हेतु मेला आईडी संख्या- 728 पर दिनांक 24 फरवरी 2018 की सायं 03.00 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि अभ्यर्थियों का सेवायोजन के पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य है । इस कार्यहेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय न होगा।







