- उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने 7वें दिन भी बांटे गर्म कपड़े, कहा आगे भी रहेगा कार्यक्रम जारी
- एसोसिएसन ने अब तक बाँट दिए 10 हजार कम्बल, जैकेट, जूता, मोजा, टोपी
लखनऊ, 17 जनवरी: कोहरे और गलन से भरी ठण्ड में आज जब गरीबों को गर्म कपड़े और रुपये मिलें तो उनमे से कुछ मुस्कुराएं और कुछ गरीबों के ख़ुशी के आंसू छलक आएं। लोगों ने पावर ऑफिसर एसोसिएशन की टीम को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।
उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने सातवे दिन बाबा साहब पेबैक टू सोसाइटी कार्यक्रम के तहत ठंड से बचाव के लिए लखनऊ में गरीबों, असहायों को जैकेट, कंबल, जूता, मोजा,टोपी का निशुल्क वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है। एसोसिएसन की तरफ से अब तक लगभग 10 हजार कम्बल जैकेट जूता मोजा टोपी का वितरण किया गया है।

एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा और उपाध्यक्ष एसपी सिंह, पीएम प्रभाकर, संगठन सचिव राजेश कुमार ने मिलकर लोहिया पथ, जियामऊ, दिलकुशा, मार्टिनपुरवा, कैंट इलाके सहित अन्य इलाकों में जाकर जरूरतमंदों निशुल्क गर्म कपड़े वितरण किये। उन्होंने बताया सर्दी में अभी यह कार्यक्रम अभी आगे भी जारी रहेगा।







