संत गाडगे सेवा समिति के अध्क्षय ने दी एक प्रेस वार्ता में जानकारी
लखनऊ, 13 अक्टूबर 2018: भारतीय सविंधान जलाने वालों के खिलाफ व बड़ी राजनैतिक पार्टियों की इस मामले पर चुप्पी के खिलाफ 20 दिसंबर को लखनऊ में एक महारैली का आयोजन होगा। इस बात की जानकारी आज संत गाडगे सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्क्षय राजकुमार कनौजिया ने एक प्रेस वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि हम सामाजिक परिवर्तन कि बात करते हैं न कि सत्ता की। उन्होंने कहा कि देश का सविंधान जलाया गया और हमारी दोनों राजनैतिक पार्टियां सपा- बसपा नहीं बोलीं। जो इस सविंधान की परस्पर कसमें खाती हैं और इसकी बदौलत सरकार में आती हैं। यह महारैली उनके खिलाफ एक मोर्चा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हटाने के लिए हम समाज को जागृत कर रहे हैं हम अपने सविंधान की रक्षा की बात कर रहे हैं न कि जोड़तोड़ की।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर महासभा लखनऊ में पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी मंच पदम संत गाडगे सेवा समिति ऑल इंडिया ऑल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन भारत सहयोग संघ निषाद संघ आदि सभी संगठनों के साथ संयुक्त रूप से लखनऊ मंडल स्तर पर मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारियों व सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि पदम के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आनंद रहे संत गाडगे सेवा समिति के संस्थापक राजकुमार कनौजिया, विनोद दिवाकर, बरेली, नवाबगंज प्रमुख आशुतोष भारतीय नागरिक पत्रकार व संत गाडगे संदेश के संपादक उमा शंकर कनौजिया, राजवीर सचान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पदम इमरान हसन ऑल इंडिया ऑल इमाम वेलफेयर एसोसिएशन प्रचारक अमित पटेल, भारत सहयोग संघ राष्ट्रीय संगठन मंत्री जितेंद्र कनौजिया मीडिया प्रभारी आकाश चौधरी प्रदेश प्रभारी आशीष कुमार बुंदेला तमाम जिलों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।






