Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    28 साल बाद फिर निकलेगी राम रथयात्रा

    ShagunBy ShagunFebruary 9, 2018Updated:February 9, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    अयोध्या 09 फरवरी-2018। 28 साल पहले लालकृष्ण आडवाणी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए राम रथयात्रा निकाली थी। अब महाराष्ट्र की संस्था रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसायटी और विश्व हिंदू परिषद ने एक बार फिर से रामराज्य रथयात्रा निकालने का फैसला किया है। यह रथयात्रा अयोध्या से तमिलनाडु के रामेश्वरम तक निकाली जाएगी। इस यात्रा का एजेंडा भी 28 साल पहले निकाली गई रथयात्रा की तरह अयोध्या में विवादित भूमि पर राम मंदिर बनाए जाने की मांग है।

    कारसेवकपुरम हाउसिंग की तरफ से प्रस्तावित राम मंदिर को लेकर कार्यशाला महाशिवरात्रि के दिन 13 फरवरी को प्रस्तावित है। इसी दिन इस यात्रा की शुरुआत हो सकती है। इस यात्रा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा का समापन राम नवमी को होगा। इस दौरान केंद्र सरकार से प्राथमिकता के तौर पर 14 महीने के अंदर राम मंदिर बनाए जाने की मांग की जाएगी। यात्रा छह राज्यों-उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु से होकर गुजरेगी।

    इसके लिए विशेष रथ तैयार किया गया है। 25 लाख रुपए से बने इस रथ को चार महीने में बनाया गया है। लकड़ी से बने इस रथ में दक्षिण भारतीय मसालों का प्लास्टर लगाया गया है। इसमें 28 घुमावदार पिलर्स बनाए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि रथ की जो आकृति है, वह प्रस्तावित राम मंदिर की तरह है। यह रथ आज अयोध्या पहुंच जाएगा। रामदास मिशन यूनिवर्सल सोसायटी के राष्ट्रीय महासचिव शक्ति शांतानंद महर्षि ने कहा कि वह चाहते हैं कि देश में रामराज्य आए। भगवान राम 14 साल बाद अयोध्या वापस आए थे, उसी तरह सरकार को 2019 तक 14 महीने के अंदर अयोध्या में राम मंदिर बनवा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ महीने पहले योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। सीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह रथयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

     

    राम मंदिर राम रथयात्रा लालकृष्ण आडवाणी विश्व हिंदू परिषद
    Shagun

    Keep Reading

    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Open gym inaugurated at Khun Khun Ji Girls' College; students receive a fitness gift.

    खुन खुन जी गर्ल्स कॉलेज में खुला ओपन जिम, छात्राओं को मिला फिटनेस का तोहफा

    August 5, 2026
    Do you know why the Kanwar Yatra is undertaken and what its history is?

    क्या आप जानते हैं कांवड़ यात्रा क्यों की जाती है और क्या है इसका इतिहास

    August 4, 2026
    Lost a leg, but not the spirit! Undertaking the Kanwar Yatra with a prosthetic leg.

    एक पैर गंवाया, हौसला नहीं! कृत्रिम पैर से कर रहे हैं कांवड़ यात्रा

    August 4, 2026
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading