नगर विकास मंत्री द्वारा गोमती नगर जनकल्याण महासमिति को प्रेषित राशन आज जरूरतमंदों को वितरित किया गया। यह जानकारी महासचिव डॉ राघवेंद्र शुक्ला ने दी। विश्वास खंड तीन के शिवाजी पार्क में सेनेटाइज करके अनुशासन का पालन करते हुए राहत सामग्री का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में अध्यक्ष हरिहर नाथ त्रिवेदी, सचिव जे एन मिश्र, कोषाध्यक्ष वी के मिश्र, संगठन सचिव जी सी शर्मा, तथा मीडिया प्रभारी अमित शर्मा उपस्थित थे। विराज खण्ड में रहने वाले बिलासपुर के मजदूरों को राहत सामग्री वितरित की गई। खरगापुर में गांव में भी महासमिति द्वारा राहत सामग्री पहुंचा दी गयी गई है। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी जरूरतमंदों को राशन दिया गया।







