सरकारी स्कूलों में बच्चों के माध्यम से अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश
लखनऊ, 12 जुलाई 2018: लखनऊ के स्कूलों में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरकांत सिंह ने इस संबंध में मंगलवार को निर्देश जारी किए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इसे लागू करने सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही सरकारी स्कूलों में बच्चों के माध्यम से अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।
पॉलीथिन पर प्रतिबंध की तैयारी पूरी आदेश जल्द राज्य सरकार ने 50 माइक्रोन से पतली पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को फैक्ट्री मालिकों और व्यापारियों के साथ बैठक की इसमें प्रतिबंध पर सहमति जताई गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से 50 माइक्रोन से पतली पॉलिथीन पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने के निर्देश नगर विकास विभाग को दिया है।उन्होंने कहा कि पहले चरण में शहरी क्षेत्रों में इसे कड़ाई से प्रतिबंधित किया जाएगा। इसके बाद गांव में इस पर रोक लगाई जाएगी प्रमुख सचिव नगर विकास इसके आधार पर पतली पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
प्रतिबंध के बाद 'न बने और न बिके'
उन्होंने सोमवार को पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री मालिकों पर व्यापारियों के साथ बैठक की इसमें वर्ष 2016 में जारी उस आदेश को हवाला हवाला भी दिया जिस में पॉलीथिन पर प्रतिबंध की बात कही गई है फैक्ट्री मालिकों और व्यापारियों ने इस पर सहमति जताते हुए कहा है कि प्रतिबंध के बाद जांच के नाम पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। प्रमुख सचिव नगर विकास ने कहा है कि प्रतिबंध लगने वाले दिन से किसी भी कीमत पर इसे ना बनाया जाए और ना ही बेचा जाए ऐसा करने वालों के खिलाफ नियंता कार्यवाही की जाएगी।







