Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    मेधावियों को मिला सम्मान

    By May 29, 2018 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618
    • मुख्यमंत्री ने हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण 1,709 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • राज्यस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को एक लाख का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
    • जनपदस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया
    लखनऊ: 29 मई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां डाॅ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के डाॅ. आंबेडकर सभागार में वर्ष 2018 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 1,709 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इन मेधावी विद्यार्थियों में 146 राज्यस्तर तथा 1,563 जनपदस्तर के हैं।
    राज्यस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री जी ने एक लाख रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जनपदस्तर के मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रुपये का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
    राज्यस्तर के विद्यार्थियों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 55, इण्टरमीडिएट के 42, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली के इण्टरमीडिएट के 11 तथा काउंसिल फाॅर द इण्डियन स्कूल एग्ज़ामिनेशन, नई दिल्ली के हाईस्कूल के 16 तथा इण्टरमीडिएट के 22 विद्यार्थी हैं। इन विद्यार्थियों में से प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 11 विद्यार्थियों के माता-पिता तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।
    प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मानित होने वाले 11 विद्यार्थी, इण्टरमीडिएट के माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के श्री रजनीश शुक्ला जनपद फतेहपुर, श्री आकाश मौर्या जनपद बाराबंकी, आईएससी बोर्ड की सुश्री राधिका चन्द्रा जनपद लखनऊ, सुश्री समन वाहिद जनपद लखनऊ, सुश्री साक्षी प्रद्युम्न जनपद लखनऊ, सुश्री लिपिका अग्रवाल जनपद लखीमपुर खीरी, सीबीएसई बोर्ड की सुश्री मेघना श्रीवास्तव जनपद गौतमबुद्धनगर तथा हाईस्कूल के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सुश्री अंजलि वर्मा जनपद इलाहाबाद, आईसीएसई बोर्ड की सुश्री प्रशष्या पटेल जनपद लखनऊ, सुश्री अवनि तिवारी जनपद कानपुर एवं सुश्री श्रेया भगत जनपद लखनऊ हैं।
    इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य अपार सम्भावनाओं से युक्त ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है। मनुष्य अपनी मेधा  और परिश्रम से असम्भव को सम्भव बना सकता है। परिश्रम के साथ ‘फल की चिंता किये बगैर कर्मरत रहने’ के गीता का संदेश ध्यान में रखा जाना आवश्यक है। परिश्रम को छोड़कर शार्टकट अपनाने वाले कभी भी मंज़िल तक नहीं पहुंचते। परिश्रम को सफलता का एक मात्र रहस्य बताते हुए उन्होंने कहा कि मेहनत से भागकर केवल तनाव ही हासिल होता है। ऊँचे लक्ष्य हासिल करने के लिए तनावमुक्त रहना चाहिए। इसे ही ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहने की सलाह दी थी।
    कार्यक्रम को शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह, सांसद डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा श्री संजय अग्रवाल ने भी सम्बोधित किया।
    इस अवसर पर वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, समाज कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती गुलाबो देवी सहित जनप्रतिनिधिगण, शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।

    # BJP #CBS board #CM UP Adityanath Yogi

    Keep Reading

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading