लखनऊ, 31 अगस्त 2018: बीबीएयू, लखनऊ में आर्थिक रूप से कमजोर एक छात्र ने हॉस्टल रूम न मिलने से नाराज होकर विवि के प्रांगण में तंबू लगाकर रहने के लिए विवि प्रशासन से इजाजत मांगी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीबीएयू के छात्र रोहित सिंह एम. ए. शिक्षा शास्त्र का प्रथम वर्ष (2018-19) का नियमित छात्र है। उन्होंने बताया क़ि मैं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आता हूं जिसके कारण मै विवि के बाहर कमरा किराये पर लेने में असमर्थ हूं।
उन्होंने कहा क़ि एम ए शिक्षा शास्त्र की एससी सूची में दूसरी रैंक होने के बावजूद भी छात्रावास से मुझे वंचित किया जा रहा है। जो कि विवि के छात्रावास नियम के अनुसार छात्रावास मिलना चाहिए था। लेकिन विवि प्रशासन एससी छात्रो को विवि से कमी करने के उद्देश्य से छात्रावास नही दिया जा रहा है।
उन्होंने हॉस्टल में रूम न मिलने से अपना धैर्य नहीं छोड़ा है उन्होंने विवि प्रसाशन से मांग कि है प्रार्थी को बिना किसी दबाव के विवि के प्रांगण में रहने कि इजाज़त दी जाये। छात्र की मांग कुछ इस प्रकार है –
1. सोने के लिए एक चटाई।
2. 10 मीटर रस्सी ।
3. 10 मी. लंबा और 15 मी. चौड़ा तिरपाल (तंबू बनाने के लिए)
4. प्रकाश के लिए एक बल्ब।
5. विवि के प्रांगण में तंबू लगाने के लिए 10’10 वर्ग फिट जमीन।







