लखनऊ, 11 अक्टूबर 2018: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज में आज मिशन साहसी लॉन्च किया गया। छात्राओं को आत्म रक्षा का हुनर सिखाने के लिए मार्शल आर्ट्स, कुम्फो, ताईक्वांडो आदि की ट्रेंनिग दी जाएगी। ट्रेनिंग प्रशिक्षण 22 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक दी जाएगी।
इस अवसर पर प्रचार्या प्रो धर्म कौर ने कहा कि वह उन्नीस वर्षो से इस पद पर कार्य कर रही है, और यह मानती हूं कि बालिकाएं किसी से कम नहीं है। उनमें साहस और संकल्पशक्ति होनी चाहिए। उन्हें आत्मरक्षा के नुस्खे भी सीखने चाहिए। मिशन साहसी की प्रभारी डॉ नीतू सिंह हैं।






