Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सीएम ने प्राइमरी स्कूल में बच्चों को बांटी किताबें और स्कूल बैग

    By July 23, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562
    मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की
     
    लखनऊ, 23 जुलाई, 2018: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद एटा में मॉडल प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पाठ्य पुस्तकें एवं स्कूल बैग वितरित किए। उन्होंने इस मौके पर स्कूल प्रांगण में पौधों का रोपण भी किया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल पहुंचकर पाकड़, बरगद एवं पीपल के पौधे लगाए। उन्होंने मॉडल प्राइमरी स्कूल के विभिन्न कक्षों में जाकर स्कूली बच्चों से उनसे पठन-पाठन, मध्यान्ह भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्र-छात्राआें को पाठ्य पुस्तकें एवं स्कूली बैग वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य को मंगलकामना भी की।
    मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर मीडिया प्रतिनिधियों से रूबरू होते हुए कहा कि खुशी की बात है कि जिले के विकास के लिए जनपदवासियों ने प्रतिबद्धता दिखाई है। प्रदेश सरकार इसी दृष्टि से जनपद एटा के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। पिछले शासन कालों में इस जनपद की अत्यधिक उपेक्षा रही है, मौजूदा प्रदेश सरकार ने अपने 16 माह के कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के आम लोगों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने का कार्य किया है।
    उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय प्रशासन से मिलकर एटा जिले के समग्र विकास के लिए जनकल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाआें को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
    उन्होंने प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि एटा के पड़ोसी जनपद कासगंज के पौराणिक महत्व के सोरों क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप के विकसित करके सोरों निवासियों द्वारा वर्षों से की जा रही मांग को पूरा किया जाएगा।
    इस मौके पर उन्होंने पिछली सरकार के एक साल के मुकाबले मौजूदा प्रदेश सरकार के निर्देशन में जनपद एटा में विकास कार्या का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कृषक ऋण मोचन योजना में 53,088 किसानों का 349.28 करोड़ रुपए का ऋण माफ करके लाभान्वित किया गया है।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 459 गरीब पात्र कन्याओं का विवाह कराकर एटा जनपद ने प्रदेश में पांचवा स्थान हासिल करने में सफलता पाई है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 3,077 परिवारों को निशुल्क एलईडी वितरण, सौभाग्य योजना में 16,518 गरीब परिवारां को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 25,996 महिलाओं को निःशुल्क घरेलू गैस कनेक्शन प्रदान कर लाभान्वित किया गया है।
    इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री अतुल गर्ग, विधायक श्री विपिन वर्मा डेविड, श्री सत्यपाल सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    #Eata district #yogi adittyanath

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading