Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    स्लो कनेक्टिविटी का मुद्दा उठने पर पॉवर कार्पोरेशन में मचा हड़कम्प!

    By October 31, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630
    • मुद्दा उठते ही जारी किये गये अनेकों निर्देश, मानीटरिंग के एक-एक अधिकारी को दिया गया जिम्मा
    • एचसीएल का हेल्प डेस्क व टोल फ्री नम्बर भी हुआ जारी

    लखनऊ, 31 अक्टूबर 2018: पूरे प्रदेश में सभी चारों बिजली कम्पनियों में एचसीएल बिलिंग सिस्टम की स्लो कनेक्टिीविटी, सर्वर डाउन, फीडिंग न होना, पीडी का निस्तारण न होना, अन्य उपभोक्ता समस्याओं की अपडेटिंग में घण्टों इन्तजार करने के मामले में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष द्वारा ऊर्जा मंत्री के समक्ष पूरा मुद्दा उठाये जाने के मात्र 24 घण्टे बाद ही पावर कार्पोरेशन प्रबन्ध हरकत में आ गया और उच्च प्रबन्धन ने सभी सम्बन्धित जिम्मेदार अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले पर मीटिंग के बाद सभी बिजली कम्पनियों के लिये अलग-अलग दो प्रभावी आदेश जारी किया है।

    ऊर्जा मंत्री के हस्तक्षेप के बाद पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन के निर्देश पर निदेशक वाणिज्य द्वारा बिजली कम्पनियों के लिये जारी अलग-अलग अपने आदेश में एचसीएल सिस्टम की पूरी तरह स्लो कनेक्टिविटी को समाप्त कर उच्च गुणवत्ता की सेवा देने का निर्देश दिया गए है। कार्पोरेशन द्वारा एचसीएल का एक हेल्प डेस्क, टोल फ्री नम्बर जारी करते हुए सभी 29 क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ताओं के क्षेत्रों की अलग-अलग मानीटरिंग करने के लिये एक-एक अभियन्ता की जिम्मेदारी भी तय की है, जो सतत् पूरे मामले पर नजर रखेंगे। किसी भी क्षेत्र में स्लो कनेक्टिविटी पर उस क्षेत्र के अभियन्ता को अविलम्ब हेल्प डेस्क और टोल फ्री नम्बर पर सूचना देनी होगी, जिससे सतत् मानीटरिंग कर जिम्मेदार अभियन्ता समस्या का समाधान करा सकें। एचसीएल को स्लो कनेक्टिविटी अविलम्ब दूर करने के निर्देश दिये गये है, अन्यथा की स्थिति में एचसीएल कम्पनी के खिलाफ हो सकती है कार्यवाही। उपभोक्ता परिषद ने कार्पोरेशन के आईटी विंग के कार्य कलापों की पूरी समीक्षा की भी मांग उठायी।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कार्पोरेशन प्रबन्धन ने मा0 ऊर्जा मंत्री जी के हस्तक्षेप के बाद जो तत्परता दिखायी। यदि यही तत्परता पहले दिखायी होती तो उपभोक्ता परिषद को पूरा मामला ऊर्जा मंत्री के सामने न रखना पड़ता। पिछले कई महीनों से जिस प्रकार से प्रदेश के उपभोक्ताओं को स्लो कनेक्टिविटी से बड़ी कठिनाई उठानी पड़ी, उससे कार्पोरेशन को आगे सबक लेना चाहिए।

    कार्पोरेशन को इस बात की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए कि एचसीएल कम्पनी को जब से बिलिंग का जिम्मा दिया गया तब से लगातार कोई न कोई व्यवधान लगा रहता है, जबकि इस कार्य के लिये एचसीएल को लगभग 650-700 करोड़ का ठेका दिया गया था और अब कार्य की अवधि भी पूरी हो रही है। ऐसे में इतना खर्च होने के बाद भी कई वर्षों से उपभोक्ता परेशानी उठा रहे हैं, इसके लिये जिम्मेदार कौन है।

    #उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद

    Keep Reading

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    यूपी में मानसून ने ली रफ्तार! झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना

    Major success for Chinhat Police: 2-year-old child, missing from a hotel, safely recovered from Sitapur.

    चिनहट पुलिस की बड़ी कामयाबी: होटल से लापता 2 वर्षीय मासूम सीतापुर से सकुशल बरामद

    Welcome the hike in allowances, but grant equal relief to electricity workers too!

    भत्तों में बढ़ोतरी का स्वागत, लेकिन बिजली कर्मियों को भी समान राहत दो!

    85 हजार 794 रुपये वापस! साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड ठगी का पैसा दिलाया

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading