Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    ShagunBy ShagunApril 20, 2026 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 256

    नशा, शक और पारिवारिक तनाव बने वजह; दोनों मामलों में पिता गिरफ्तार

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग जिलों से आई दिल दहला देने वाली घटनाओं ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है। कानपुर नगर और बदायूं में पिता ही अपने मासूम बच्चों के कातिल बन बैठे। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में नशे की लत, शक और घरेलू कलह अहम कारण के रूप में सामने आए हैं।

    कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार को शशि रंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वा बेटियों रिद्धि और सिद्धि की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों बच्चियां कक्षा पांच की छात्राएं थीं। घटना के समय आरोपी घर में ही मौजूद मिला और पुलिस ने मौके से ही उसे पकड़ लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और शराब के नशे में अक्सर विवाद करता था।The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    वहीं, बदायूं के सहसवान क्षेत्र के तिगरा गांव में विजय सिंह ने अपने 10 वर्षीय बेटे विशाल उर्फ गोपाल की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। बाद में मामा की तहरीर और पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। जांच में सामने आया कि वह जुए और शराब की लत में डूबा था और घरेलू तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

    दोनों घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट और असंतुलन क्यों इतनी खतरनाक दिशा ले रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि नशा, अविश्वास और संवाद की कमी परिवारों को तोड़ रही है, जिसका खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।

    क्यों टूट रहे रिश्ते?

    तनाव, नशा और संवादहीनता बना रहे खाई : आज परिवारों में बढ़ती दरारें एक गंभीर सामाजिक चिंता बनती जा रही हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक आर्थिक दबाव, नशे की लत, आपसी अविश्वास और संवाद की कमी रिश्तों को अंदर से कमजोर कर रहे हैं। छोटी-छोटी बातों पर बढ़ता तनाव और गुस्सा जब काबू से बाहर हो जाता है, तो हालात खतरनाक मोड़ ले लेते हैं।

    ऐसे समय में संवाद, धैर्य और समय पर सलाह या मदद लेना रिश्तों को संभालने के लिए बेहद जरूरी है, ताकि परिवार सुरक्षित और मजबूत बने रहें।

    Shagun

    Keep Reading

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    Veer Abdul Hamid's 93rd Birth Anniversary: ​​Patriotic Celebrations at Zanana Park.

    वीर अब्दुल हमीद की 93वीं जयंती: ज़नाना पार्क में देशभक्ति का जश्न

    Sonam Wangchuk on hunger strike for the 18th day; Shankaracharya says the PMO must intervene immediately.

    18वें दिन भी अनशन पर सोनम वांगचुक, शंकराचार्य बोले- PMO तुरंत हस्तक्षेप करे

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading