लखनऊ, 06 जनवरी, 2020: पूर्व मंत्री पशुधन लघु एवं मत्स्य विभाग व वर्तमान सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आईएएस अधिकारी जुहैर बिन सगीर को मुरादाबाद मंडल में जनता के बीच बेहतर कार्य करने पर प्रशंसा पत्र भेजकर कहा कि इस विभाग में आपकी कार्यशैली सराहनीय है।
बता दें कि आईएस अधिकारी जुहैर बिन सगीर पिछली सरकारों में मुरादाबाद, आगरा, सहारनपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारी रह चुके हैं। जिसमें उनके व्यवहार कुशलता व समस्याओं के समाधान में प्रशंसा पाई गयी। इस बीच मुरादाबाद में जिलाधिकारी रहते हुए उनको सियासत का शिकार भी बनाया गया। माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा सरकार आने के बाद उन्हें जो जिम्मेदारी मिली, उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य करके एक संदेश दिया। जिसका परिणाम उन्हें एक प्रशंसनीय पत्र के रूप में मिला। बताया जाता है की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के बाद पूर्व मंत्री व वर्तमान सांसद एसपी सिंह बघेल ने श्री जुहैर बिन सगीर की बेहतर कार्यशैली को लेकर प्रशंसा की।
आपको बताते चले कि जुहैर बिन सगीर जनता के बीच सरल स्वभाव के रूप में जाने जाते हैं। जहाँ-जहाँ वे रहे सरकार व जनता के हितों को ध्यान में रखकर बखूबी कार्य करते रहे। उन्होंने जो कार्य किये हैं लोग आज भी उन्हें याद करते हैं।
पूर्व मंत्री मण्डलेश्वर सिंह के बेटे ने कहा कि सगीर सरल स्वभाव के हैं। उनकी आलोचना करना बेमानी सी लगती है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य व प्रदेश मंत्री पिछडा वर्ग मोर्चा भाजपा व पूर्व राज्यमंत्री उप्र सरकार नानकदीन भुर्जी एडवोकेट ने संवाददाता से बातचीत के दौरान जुहैर बिन सगीर की क्रियाकलापों की प्रशंसा करते हुए निष्पक्ष एवं न्याय प्रिय अधिकारी बताया है।
उन्होंने कहा कि वह जनप्रतिनिधियों के कार्यो को सम्मानित ढंग से निपटाते हैं। नानकदीन भुर्जी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज कराने के लिये सहायता दिलाने का भी कार्य किया है। उन्होंने कहा कि श्री सगीर को मुरादाबाद के लोग आज भी स्वच्छ प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर याद करते हैं।







