Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    सुशासन के लिए समीक्षा

    By September 15, 2019 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 509
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    उत्तर प्रदेश के अनेक स्थान धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध है। लेकिन पहले इन्हें विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की ओर विशेष ध्यान नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दिशा में कदम उठा रहे है। उन्होंने इन स्थानों पर पर्यटन से जुड़ी अनेक परियोजनाएं शुरू की। अयोध्या में दीपावली, मथुरा में होली के भव्य समारोहों का आयोजन किया गया। इसमें विदेशी मेहमान भी पहुंचे थे। इसी प्रकार योगी आदित्यनाथ ने श्री राम वन गमन से जुड़े चित्रकूट में पिछले दिनों एक लाख सत्तर हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया था। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ चित्रकूट में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने पर विचार किया। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल चित्रकूट को प्लास्टिक मुक्त तथा गन्दगीमुक्त कराने के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए चित्रकूट के लिए पर्यटन पुलिस का गठन कराया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि पुलिस का जनता के साथ अच्छा व्यवहार होना चाहिए। अपराधियों तथा माफियाओं के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तेंदू पत्ता तथा खनन माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। महिला उत्पीड़न के प्रकरणों में प्रभावी पैरवी कर अपराधियों को शीघ्र दण्डित किए जाने के निर्देश दिए। नाबालिग बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रकरणों में समय से कठोर कार्रवाई की जाए। चित्रकूट मण्डल को दस्युओं से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए।
     मऊ व बरगढ़ पेयजल योजनाओं का अभी तक जन सामान्य को समुचित लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इसके लिए दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को विकास कार्यों का सत्यापन करने के निर्देश दिए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। लाभार्थियों को जिस योजना के लिए शासन से धनराशि प्रदान की जाती है, उसी योजना में उस धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित हो। स्कूल बैग की आपूर्ति न होने पर सम्बन्धित फर्म के खिलाफ कार्यवाई की जाए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष कम गोल्डन कार्ड बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को इस सम्बन्ध में अभियान चलाकर अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट में मन्दिरों तथा घाटों के आस पास स्वच्छता के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए। यहां महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए जाएं। इसके साथ ही यहां मंदिरों में जो फूल चढ़ाये जाते हैं, उनका उपयोग अगरबत्ती बनाने में किया जाए। सभी पात्र गरीब व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लाभार्थियों को जो उपहार दिए जाएं, उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
    सभी पाइप पेयजल योजनाओं का स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश दिए। जिन योजनाओं का निर्माण सही ढंग से नहीं किया गया है, उनसे सम्बन्धित अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र तथा आय प्रमाण-पत्र समय से जारी करने के निर्देश दिए। विद्युत आपूर्ति में सुधार तथा पेयजल योजनाओं के लिए गुणवत्तापरक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि चित्रकूट एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है यहां पर यातायात की व्यवस्था सुव्यवस्थित करायी जाए, जिससे जाम की स्थिति न उत्पन्न हो। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराया।
     चित्रकूट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यहां अच्छे होटल, गेस्ट हाउस तथा धर्मशालाओं का निर्माण कराया जाए। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कायाकल्प योजना के अन्तर्गत विद्यालयों को गोद लें तथा ऐसे विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में मेरी छत मेरा पानी अभियान के अन्तर्गत निर्मित रूफटाॅप रेन वाॅटर हार्वेस्टिंग कार्य का लोकार्पण किया।

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading