लखनऊ: 14 दिसम्बर, 2018: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राफेल विमान की खरीद के सम्बन्ध में दायर समस्त याचिकाओं को खारिज किए जाने सम्बन्धी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत के इस फैसले से कांग्रस पार्टी का झूठ बेनकाब हो गया है। राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार को बदनाम करने की कोशिश की गई। कांग्रेस पार्टी ने झूठ बोलकर देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ किया। मगर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आज के फैसले से दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया। इसलिए कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/india-court-se-supreem-court-has-given-clean-chit-to-indian-pm-modi/






