लखनऊ, 04 फरवरी 2019: विद्यांत हिन्दू पीजी कालेज की सेवा योजना इकाई ने बालिकाओं का शिविर मोतीनगर के लीलावती मुंशी बालगृह अनाथ आश्रम में आयोजित किया गया। प्राचार्या प्रो धर्म कौर ने आज बालिकाओं के दल को शिविर हेतु रवाना किया।
उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ समाज व देश की सेवा का भी जज्बा होना चाहिये। बालिकाएं किसी से कम नहीं होती। शिविर की कार्यक्रम अधिकारी डॉ उषा देवी, डॉ ममता रानी भटनागर है।
इस अवसर पर आर के मिश्रा, डॉ राजीव शुक्ला, डॉ अमित वर्धन,डॉ ध्रुव कुमार त्रिपाठी, डॉ शशिकांत, डॉ दीप किशोर श्रीवास्तव,डॉ आरके यादव, डॉ हनीफ, डॉ दिनेश मौर्य,डॉ जितेंद्र पाल, डॉ सौरभ पालीवाल, डॉ शांतनु, डॉ कौटिल्य,डॉ राजू कश्यप ,शिव कुमारी, सुशील कुमार, बहादुर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।







